Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिरी सांस तक… ‘लॉक अप 2’ से बाहर आते ही गोविंदा को लेकर सुनीता बोलीं- 40 साल का रिश्ता मजाक…

---विज्ञापन---

Sunita Ahuja Lock Upp: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का सफर खत्म हो गया है. हेल्थ इश्यू की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा. खास बात यह रही कि उन्हें लेने खुद गोविंदा और बेटी टीना शो में पहुंचे. इस दौरान दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. शो से बाहर आने के बाद सुनीता ने पहली बार अपने 40 साल पुराने रिश्ते और शादी को लेकर खुलकर बात की.

क्या बोलीं सुनीता आहूजा?

फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि वह गोविंदा का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा, 'हम आज भी साथ हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते. मैंने शो में भी कहा था कि वो मेरे पति हैं और मैं अपनी आखिरी सांस तक उन्हें नहीं छोड़ूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए, हमने साथ में 40 साल बिताए हैं और यह कोई मजाक नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक रिश्ता निभाना आसान नहीं होता, लेकिन आज भी हमारे बीच प्यार बरकरार है.'

---Advertisement---

गोविंदा संग अपने रिश्ते पर सुनीता की बात

सुनीता ने इस दौरान रिश्तों में भरोसे और माफी की अहमियत पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी आम लोगों से अलग होती है.

इंडस्ट्री के लोगों पर सुनीता ने कही ये बात

उनके मुताबिक, 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी हीरो पूरी तरह दूध का धुला होता है, क्योंकि वे अपनी हीरोइनों के साथ ज्यादा समय बिताते हैं. ऐसे में रिश्ता भरोसे से चलता है. अगर आपको अपने पार्टनर पर विश्वास है, तो हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है.'

---Advertisement---

कब से साथ हैं सुनीता-गोविंदा?

उन्होंने यह भी माना कि एक अभिनेता की पत्नी बनने के लिए मजबूत दिल की जरूरत होती है. सुनीता ने बताया कि उन्हें महज 15 साल की उम्र में गोविंदा से प्यार हो गया था और आज 56 साल की उम्र में भी उनके लिए वही प्यार और सम्मान है.

खुद को लेकर क्या बोलीं सुनीता आहूजा?

उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें कई बार माफ किया है. मुझे यकीन है कि गलतियां मुझसे भी हुई होंगी. जब प्यार सच्चा होता है, तो इंसान माफ करना सीख जाता है और रिश्ता आगे बढ़ता है.'

---Advertisement---

फैंस सुनीता को करेंगे मिस?

'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा का बेबाक अंदाज, मजेदार वन-लाइनर्स और साफ-साफ अपनी बात रखने का तरीका दर्शकों को खूब पसंद आया. यही वजह है कि उनके शो से बाहर होने के बाद फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. हालांकि, शो से विदाई के बाद भी सुनीता अपनी निजी जिंदगी और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर दिए गए बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.

First published on: Jul 12, 2026 10:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola