Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

17 July को ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये 5 धांसू फिल्में और वेब सीरीज, पूरा वीकेंड होगा मजेदार

---विज्ञापन---

Friday OTT Release: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस वीकेंड भी आप घर बैठे आराम से नई फिल्मों और सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं. इस फ्राइडे यानी 17 जुलाई को ओटीटी पर एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

मां इंति बंगाराम

लिस्ट में पहला नाम साउथ एक्ट्रेस की हाल ही में आई फिल्म मां इंति बंगाराम का है. ये एक जबरदस्त फैमिली ड्रामा और इमोशन से भरपूर फिल्म है. इसे आप 17 जुलाई से JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

द मैप ऑफ लॉन्गिंग

सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘द मैप ऑफ लॉन्गिंग’ आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. ये फिल्म 17 जुलाई को Netflix पर रिलीज की जाएगी. फिल्म की कहानी एक खोए हुए पुराने नक्शे और उसके पीछे छिपे रहस्यों को ढूंढने के सफर पर आधारित है. फिल्म का क्लाइमेक्स धमाकेदार है.

ट्रांसफर त्रिमुर्तुलु

अगर आप एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साउथ फिल्म ट्रांसफर त्रिमुर्तुलु आपको बेहद पसंद आएगी. यह फिल्म 17 जुलाई को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. इसकी कहानी तीन ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनकी जिंदगी एक बड़े हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है और वो सिस्टम के खिलाफ खड़े हो जाते हैं.

---Advertisement---

'केडी: द डेविल'

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'केडी: द डेविल' इस शुक्रवार हर किसी को डराने के लिए ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. हॉरर और रहस्य से भरपूर इस फिल्म की कहानी आप 17 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने जा रही है.

हार्टस्टॉपर फॉरएवर

रोमांटिक और ड्रामा से भरपूर सीरीज ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ भी इसी हफ्ते 17 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक दे रही है. इस सीरीज की कहानी एक खूबसूरत लव स्टोरी दिखाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की कहानी युवाओं के बीच के रिश्ते, दोस्ती और जिंदगी के उतार-चढ़ाव के इर्द-गिर्द घूमती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 16, 2026 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola