Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- ‘बस देश का भला चाहते हैं… राष्ट्र विरोधी नहीं हैं’

Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी एक वीडियो के जरिए सोनम के प्रति सपोर्ट जताया है.

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Support Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक कई दिनों से अनसन पर बैठे हुए हैं. देशभर में उन्हें लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कई बॉलीवुड सेलेबस ने भी उनके प्रति अपना सपोर्ट जताया है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. गुरुवार को उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक की सराहना की और साथ ही सरकार से भी सवाल किए.

सोनाक्षी सिन्हा ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है. सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं. वो भूखे हैं. वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है. वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी. साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है.’

---विज्ञापन---

वीडियो में आगे सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी की खूब तारीफ की और सीजेपी को युवाओं के लिए खड़े होने के लिए, आवाज उठाने के लिए सराहा. सोनाक्षी ने सरकार से भी सवाल किए कि, ‘अगर सोनम वांगचुक मर गए तो किसकी जिम्मेदारी होगी?’

अब चुप नहीं बैठ सकतीं सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस ने कहा, अब देखा नहीं जा रहा, दिल नहीं मान रहा. सोनम 18 दिन से बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे. एक सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे जो ठीक से काम नहीं कर रहा. मुझे रहा नहीं गया, अब जो होना है होगा पर चुप नहीं बैठ सकती. कोई सुन क्यों नहीं रहा? फिर तय किया मैं क्यों चुप रहूं, मैं कोई राष्ट्र विरोधी नहीं. सवाल सिर्फ एक कि जब ये आदमी मर जाएगा क्या तब आप बोलेंगे? हमें अपनी आंखे खोल लेनी चाहिए, कोई और खोले ना खोले.’

सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. कमेंट सेक्शन कई सेलेब्स सोनाक्षी की इन बातों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 16, 2026 05:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola