---विज्ञापन---
Friday OTT Release: 24 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये 5 धांसू फिल्में और वेब सीरीज, पूरा वीकेंड होगा मजेदार
Friday OTT Release: हर हफ्ते की तरह इस फ्राइडे भी ओटीटी पर शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. 24 जुलाई को OTT पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी प्लस जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
आदर्श बाल विद्यालय
लिस्ट में पहले नंबर पर के.के. मेनन स्टारर सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ है. इसकी कहानी एक ऐसे स्कूल प्रिंसिपल के इर्द-गिर्द है, जो अपने छोटे से स्कूल को शहर के सबसे अच्छे स्कूलों में शामिल करने का सपना देखता है. इसमें बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की मुश्किलें जैसे मुद्दों को शामिल किया गया. ये सीरीज 24 जुलाई को Prime Video पर रिलीज हो रही है.
मुसाफिर कैफे
Netflix की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा में से एक मुसाफिर कैफे इसी 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है. ये सीरीज मशहूर लेखक दिव्या प्रकाश दुबे के इसी नाम के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है. इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. इसकी कहानी प्यार, दोस्ती और जिंदगी में दूसरी बार प्यार मिलने के एहसास के बारे में है.
72 आवर्स
केविन हार्ट स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘72 आवर्स’ 24 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाती है, जो एक गलत ग्रुप चैट की वजह से ऐसी बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है, जहां उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.
स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' (Stuart Fails to Save the Universe) द बिग बैंग थ्योरी का नया स्पिन-ऑफ है. इंडिया में ये सीरीज JioHotstar पर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. साइंस फिक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज की कहानी बड़ी मजेदार है.
स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स सीजन 4
मशहूर साइंस फिक्शन सीरीज स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स का नया सीजन एक बार फिर नए स्पेस मिशन और नए एडवेंचर के साथ लौट रहा है. इसे आप Apple TV Plus पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.