---विज्ञापन---
सगी बहन की बेटी से रचाई शादी, भाई को बनाया सुपरस्टार, विवादों में रही इस बाॅलीवुड स्टार की जिंदगी
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा कलाकार जिसने अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की और बाद में हिंदी सिनेमा सबसे पॉपुलर डायरेक्टर के रूप में उभरे. करियर में उन्होंने खूब नाम और शोहरत तो हासिल की लेकिन उनका जीवन विवादों से भरा रहा. इस बॉलीवुड स्टार ने अपनी सगी बहन की बेटी से शादी की और पहली पत्नी ने फिल्मों में काम करने की इजाजत मांगी तो उसे तलाक दे दिया.
बॉलीवुड स्टार
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चर्चित और मशहूर डायरेक्टर विजय आनंद की, जिन्होंने 70-80 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया था. ‘काला बाजार’, ‘तेरे घर के सामने’, ‘गाइड’, ‘ज्वेल थीफ’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘तेरे मेरे सपने’ ‘कोरा कागज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी और हिंदी सिनेमा का नाम दुनियाभर में रोशन किया.
विवादों में निजी जिंदगी
22 जनवरी 1934 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे विजय आनंद को गोल्डी आनंद के नाम से भी जाना जाता था. फिल्मी करियर के अलावा विजय आनंद की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही तो चलिए आपको रूबरू कराते हैं अभिनेता विजय आनंद की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों से.
एक्टर-निर्देशक के रूप में मिली प्रसिद्धि
महज 23 साल की उम्र में विजय ने 'नौ दो ग्यारह' (1957) जैसी फिल्म मात्र 40 से 45 दिनों में बनाकर पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था. विजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके दो बड़े भाई डायरेक्टर-प्रॉड्यूसर चेतन आनंद और अभिनेता-निर्देशक देव आनंद थे. इन तीन भाइयों ने साथ मिलकर ‘नवकेतन फिल्म्स’ शुरू की थी.
सगी भांजी से रचाई शादी
फिल्म और एक्टिंग के अलावा विजय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहे. दरअसल उस समय विजय आनंद अपनी सगी भांजी (बड़ी बहन की बेटी) सुषमा से शादी कर हर किसी को चौंका दिया. परिवार और समाज के कड़े विरोध के बावजूद, उन्होंने परवाह नहीं की और जीवनभर सुषमा के साथ रहे. 1978 में उनकी ये दूसरी शादी थी.
विजय आनंद का निधन
विजय आनंद ने ‘हकीकत, ‘कोरा कागज’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग किया. 90 के दशक में विजय आनंद ने टीवी सीरियल 'तहकीकात' में 'डिटेक्टिव सैम डिसिल्वा' का किरदार निभाया, जो काफी पसंद किया गया. 23 फरवरी साल 2004 में दिल का दौरा पड़ने से विजय आनंद का निधन हो गया. आज विजय आनंद हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी बेहतरीन फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.