---विज्ञापन---
‘Obsession’ होगी अच्छी, लेकिन इन 5 बॉलीवुड फिल्मों के आगे कुछ नहीं
Bollywood Movies: हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) जबरदस्त हॉरर और थ्रिलिंग कहानी ने हर किसी का दिल जीत रही है. हॉलीवुड की ये साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म दुनियाभर में काफी पसंद की जा रही है. भारत में भी इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप 'ऑब्सेशन' को भूल ही जाएंगे. इन फिल्मों में आपको जबरदस्त रोमांस और साइकोलॉजिकल थ्रिल का ऐसा मिक्सअप मिलेगा कि आप हैरान रह जाएंगे. चलिए फटाफट इन 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं.
Darr
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘डर’ का है, जो साल 1993 में आई थी. रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में शाहरुख खान का किरदार देखकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस फिल्म की कहानी, किरदार और गाने आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं.
Krishna Cottage
साल 2004 में आई हॉरर-रोमांटिक फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. इस फिल्म की थ्रिलिंग कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हॉरर के साथ ही ये फिल्म प्यार के जूनून को दिखाती है. ये फिल्म आपको YouTube पर फ्री में मिल जाएगी.
Anjaam
साल 1994 में आई बॉलीवुड फिल्म अंजाम एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी विजय (शाहरुख खान), एक अमीर आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिवानी (माधुरी दीक्षित) से बेहद प्यार करता है. लेकीन शिवानी की शादी अशोक (दीपका तिजोरी) से हो जाती है और विजय का दिल टूट जाता है. शिवानी को भुला न पाने के कारण, विजय एक साइकोपैथ बन जाता है और उसकी शादी में बाधा डालने की कोशिश करता है.
Kaun
1999 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कौन’ देखकर आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस फिल्म की कहानी आज भी एक रहस्य जैसे लगती हैं. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का किरदार देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.
Pyar Tune Kya Kiya
रोमांस और थ्रिल से भरपूर साल 2001 में आई फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ को रजत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में फरदीन खान, उर्मिला मातोंडकर और सोनाली कुलकर्णी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी में रिया (उर्मिला मातोंडकर) को जय (फरदीन खान) नाम के एक फोटोग्राफर से प्यार हो जाता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि जय पहले से ही गीता (सोनाली कुलकर्णी) से शादीशुदा है. फिर भी, रिया जय को उसे अपनाने के लिए मजबूर करने पर अड़ी रहती है और धीरे-धीरे उसका यह जुनून खुद को बर्बाद करने की हद तक पहुंच जाता है. इसकी पूरी कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.