---विज्ञापन---

51 की उम्र में भी कुंवारा बैठा है ये सुपरस्टार, करिश्मा कपूर से होने वाली थी शादी, 2025 में दीं 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, हिल गया बॉक्स ऑफिस

---विज्ञापन---

Bollywood Actor: फिल्मी परिवार से आए इस एक्टर ने आज इंडस्ट्री में अपनी सबसे अलग और शानदार पहचान बना रखी है. 51 साल के इस सुपरस्टार ने बतौर हीरो कई फिल्मों में काम किया. लेकिन साल 2025 में आई दो फिल्मों में एक्टर ने ऐसा किरदार निभाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. अपने विलेन के किरदार से एक्टर ने पूरा बॉक्स ऑफिस हिला दिया. एक समय पर इस एक्टर की शादी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर से होने वाली थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और एक्टर आजतक सिंगल हैं.

सुपरस्टार का बेटा

लाइमलाइट से बिल्कुल दूर, समय-समय पर बड़े पर्दे पर अपने किरदार से तहलका मचाने वाला ये सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड स्टार अक्षय खन्ना हैं, जो हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार विनोद खन्ना के छोटे बेटे भी हैं. आज इंडस्ट्री में अक्षय खन्ना की एक अलग ही पहचान है. उनकी आखिरी दो फिल्मों छावा और धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े.

---Advertisement---

बॉर्डर के मिली खास पहचान

अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म हिमालय पुत्र से की थी. ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बाॅक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इसके बाद एक्टर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में काम किया और इंडस्ट्री में पहचान बनाई.

विलेन रोल से जीता दिल

बॉर्डर के बाद अक्षय खन्ना को कई फिल्में ऑफर हुईं, लेकिन कुछ अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाईं. हालांकि अक्षय खन्ना इंडस्ट्री से जुड़े रहे और लगातार फिल्मों में काम करते रहे. साल 2002 में आई फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना ने लीड विलेन का किरदार निभाया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया.

---Advertisement---

2025 में हिला दिया बॉक्स ऑफिस

इसके बाद अक्षय ने हंगामा और हलचल समेत कॉमेडी में भी कुछ हिट फिल्में दीं. इसी तरह ढिशूम, मॉम, इत्तेफाक और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों से अक्षय हमेशा दर्शकों के दिल पर छाए रहें. वहीं साल 2025 के शुरुआत में आई फिल्म ‘छावा’ से उन्होंने सबके होश उड़ा दिए. इस फिल्म में अक्षय ने औरंगजेब का किरदार निभाया, जिसकी खूब चर्चा हुई. इसके बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार से अक्षय खन्ना ने तहलका मचा दिया.

करिश्मा कपूर से होने वाली शादी

खबरों के मुताबिक अक्षय खन्ना एक समय पर करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे. दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था. एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी अक्षय खन्ना से शादी करे. लेकिन करिश्मा की मां बबीता कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थीं. वो नहीं चाहती थीं कि करिश्मा कपूर अपने करियर के पीक पर शादी कर फिल्में छोड़ें. अक्षय खन्ना का कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा. लेकिन फिलहाल वो 51 साल के होने के बाद अब भी सिंगल हैं.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 06:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.