---विज्ञापन---
JioHotstar पर Dhurandhar 2 देखने से पहले निपटा लें आदित्य धर की ये 5 फिल्में
Aditya Dhar Movies: आदित्य धर स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब JioHotstar पर रिलीज हो गई है. महीनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद रणवीर सिंह की इस स्पाई-थ्रिलर ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई से हर किसी का चौंका दिया. धुआंधार कमाई से फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. इसकी जबरदस्त कामयाबी के पीछे पीछे आदित्य धर और उनकी पूरी टीम का हाथ है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले भी आदित्य धर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं. आज हम आपके लिए आदित्य धर की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं. इन्हें आप ओटीटी पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.
Dhurandhar
लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ है, जिसे आदित्य धर में डायरेक्ट किया है. अगर आप ओटीटी पर धुरंधर 2 देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले एक बार इस फिल्म का पहला पार्ट यानी धुरंधर जरूर देख लें. आप इसे नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
URI: The Surgical Stirke
साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं पहली फिल्म है. इस फिल्म की कहानी भी आदित्य ने ही लिखी थी. भारतीय सैनिक के एक मिशन को दिखाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मात्र 44 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.73 करोड़ की कमाई की थी. इसमें विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना लीड रोल में हैं. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.
Article 370
साल 2024 में आई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ एक जबरदस्त पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखी और प्रोड्यूस की है. ये फिल्म कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाने की कहानी दिखाती है. इसमें यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर शामिल हैं. आप इसे Zee5 पर देख सकते हैं.
Dhoom Dhaam
कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. ‘धूम धाम’ में आदित्य धार ने स्क्रीनप्ले राइटर और प्रोड्यूसर को तौर पर योगदान दिया है. ये फिल्म साल 2025 में डायरेक्ट Netflix पर रिलीज हुई थी.
Baramulla
Netflix पर मौजूद ‘बारामूला’ एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी आदित्य धर ने ही लिखी है. इसे प्रोड्यूस भी आदित्य ने किया है. ये फिल्म कश्मीर के बारामूला कस्बे में रहने वाले एक छोटे से लड़के के लापता होने की जांच के ईर्द-गिर्द घूमती है. इसका क्लाइमेक्स देखकर आपकी आत्मा कांप उठेगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.