---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही छाई ये एक्शन थ्रिलर फिल्म, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
Netflix Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. वहीं हाल ही में यहां आई एक एक्शन-थ्रिलर ने ने तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने आते ही ओटीटी पर अपना कब्जा जमा लिया है. 28 मई को Netflix पर रिलीज हुई ये फिल्म आते ही नंबर 1 ट्रेंड करने लगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की शुरुआत के चोरी की घटना से होती है. उसके बाद कहानी एक गांव के परिदृश्य में ले जाती है, जहां एक चोरी करने वाला लड़का अपने बाप से पैसे लेने शहर से गांव आता है. गांव आने के बाद लड़के को पता चलता है कि उसके पिता के पास किसी भी तरह की संपत्ति नहीं है और जमीन भी गिरवी रखी है.
जुर्म की दुनिया में वापसी
दरअसल भ्रष्ट बैंकर एक फर्जी ट्रैक्टर लोन के बहाने उसके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लेता है. अपने पिता के देहांत के बाद वो लड़का फिर से जुर्म की दुनिया में लौटता है और दिन-दहाड़े बैंकों में चोरी की कई शातिर वारदातों को अंजाम देता है.
गांववालों के न्याय की लड़ाई
इसके आगे फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है. एक तरफ पुलिस तो दूसरी तरफ वो भ्रष्ट बैंक मैनेजर होता है. ऐसे में अपने गांववालों और पिता के लिए न्याय की लड़ाई वो अकेले लड़ता है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साउथ स्टार धनुष (Dhanush) की फिल्म कारा (Kara) की, जो 28 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. 2 घंटे 38 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज होते ही ओटीटी पर अपना कब्जा जमा लिया है. फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर करें एंजॉय
एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है. फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू, के.एस. रविकुमार, सूरज वेंजरामुडु, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन और श्रीजा रवि हैं. 'कारा' को आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, और मलायालम भाषा देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.