---विज्ञापन---
Dev Anand का इकलौता बेटा, करियर में की बस 4 फिल्में, अब विदेश में कर रहा ये काम
Dev Anand Son: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद की दीवानगी आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलती है. देव आनंद ने अपने फिल्मी करियर में से एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. लेकिन उनका बेटा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. एक तरफ जहां पिता को बॉलीवुड का मेगा सुपरस्टार माना गया, वहीं बीटा स्टारडम हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहा. चलिए देव आनंद के इकलौते बेटे के बारे में जानते हैं.
सुनील आनंद
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद के एकलौते बेटे का नाम सुनील आनंद है. सुनील ने शुरुआत में फिल्मों में काम किया, लेकिन नाकाम रहे और आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं.
देव आनंद का बेटा
साल 1954 में देव आनंद ने एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक संग शादी रचाई. इसके दो साल उनके घर में बेटे रूप में पहले बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम सुनील रखा गया. माता- पिता से इतर होकर पहले सुनील आनंद ने शिक्षा की तरफ रूचि दिखाई और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की.
1984 में किया डेब्यू
हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा. साल 1984 में आई फिल्म आनंद ही आनंद से सुनील ने अपना डेब्यू किया. इस फिल्म को उनके पिता देव आनंद ने ही बनाया था. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
4 फिल्मों में किया काम
इसके बाद सुनील ने तीन और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और ऐसे में 4 मूवीज में काम करने के बाद सुनील ने एक्टिंग छोड़ दी. सुनील आनंद ने आनंद और आनंद (1984), ‘कार थीफ (1986), मेरे तेरे लिए (1988), मास्टर (2001) में काम किया.
अब कहां है सुनील आनंद
फिलहाल देव आनंद के बेटे सुनील आनंद इस समय स्विट्जरलैंड में रहते हैं. अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन इंटरनेशनल को वही चला रहे हैं. इसको लेकर उनका मुंबई भी आना-जाना लगा रहता है. बता दें कि सुनील ने कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं.