---विज्ञापन---
5 एपिसोड की ये सीरीज Prime Video पर आते ही बनी दर्शकों की फेवरेट, बेहतरीन कॉमेडी के चलते हो रही नंबर 1 पर ट्रेंड
ओटीटी पर इन दिनों टीवीएफ की कई वेब सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं. बेहतरीन कहानी, शानदार कॉमेडी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के चलते ये सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है.
ओटीटी पर इन दिनों टीवीएफ की कई वेब सीरीज दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं. बेहतरीन कहानी, शानदार कॉमेडी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के चलते ये सीरीज लगातार ट्रेंड कर रही हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है.
प्राइम वीडियो पर आते ही नंबर वन बनी ये सीरीज
दरअसल, हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका दूसरा सीजन हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. पहले सीजन को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था और अब दूसरे सीजन को भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
'ग्राम चिकित्सालय' ने 'राख' को पछाड़ हासिल की नंबर 1 की जगह
यह सीरीज कोई और नहीं, बल्कि 'ग्राम चिकित्सालय' है. रिलीज होते ही इसने प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है. इतना ही नहीं, इसने क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'राख' को भी पीछे छोड़ दिया है.
'ग्राम चिकित्सालय' में नजर आए ये कलाकार
'ग्राम चिकित्सालय' का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है. इस वेब सीरीज में अमोल पराशर, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और आकाश मखीजा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.
क्या है 'ग्राम चिकित्सालय' की कहानी
अगर कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर की आरामदायक जिंदगी छोड़कर गांव के लोगों को बेहतर और स्वस्थ जीवन देने के उद्देश्य से वहां पहुंचता है. हालांकि, गांव में उसके लिए सब कुछ आसान नहीं होता. उसे कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे वह गांव के लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल हो जाता है.
'ग्राम चिकित्सालय' को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
बता दें कि पांच एपिसोड वाली यह वेब सीरीज 23 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है. फिलहाल यह भारत में प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. कॉमेडी, ड्रामा और ग्रामीण जीवन की दिलचस्प कहानियों से भरपूर इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं. इसका पहला सीजन साल 2025 में रिलीज हुआ था, जिसमें भी पांच एपिसोड थे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.