---विज्ञापन---

कम उम्र में हार्ट अटैक के शिकार हुए बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, 3 स्टार्स तो कह गए दुनिया को अलविदा

हार्ट अटैक एक बहुत ही गंभीर समस्या है. इससे अबतक पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों ने जान गवाई है. इस खतरनाक बीमारी ने कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपना शिकार बनाया है. आज हम आपको फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे ही सेलेब्स से मिलवा रहे हैं, जो काफी कम उम्र में हार्ट अटैक के शिकार हो चुके हैं. लिस्ट में शामिल 3 सितारे अब हमारे बीच नहीं रहें. हार्ट अटैक से उनकी जान चली गई.

सिद्धार्थ शुक्ला

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का है. साल 2021 में महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. फैंस के दिलों में आज भी सिद्धार्थ राज करते हैं.

---Advertisement---

केके

मशहूर गायक केके का 2022 में कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनकी अचानक मौत से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री हैरान रह गई थी. केके ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं. उनकी आवाज आज भी सीधे दर्शकों के दिल में उतर आती है.

पुनीत राजकुमार

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को साल 2021 में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद महज 46 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.

---Advertisement---

सैफ अली खान

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान इन दिनों लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. क्या आपको विश्वास होगा कि सैफ एक बार हार्ट अटैक के शिकार हो चुके हैं? जी हां करीना से शादी से कुछ दिन पहले ही सैफ अली खान को हार्ट अटैक आया था. हालांकि एक्टर को कुछ हुआ नहीं.

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन को फरवरी 2023 में हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा था. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. हालांकि अब सुष्मिता एकदम फिट हैं और लगातार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहती हैं.

सुनील ग्रोवर

मशहूर कॉमेडी एक्टर सुनील ग्रोवर भी हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं. जनवरी 2022 में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अपनी बाईपास सर्जरी करानी पड़ी. अब सुनील एकदम फिट और फाइन हैं.

First published on: May 14, 2026 04:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.