---विज्ञापन---
मशहूर अदाकारा जिसने अपने रील लाइफ ‘बेटे’ से रचाई शादी, मिला पहला पद्मश्री, 51 की उम्र में हुआ दर्दनाक अंत
बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने महज 6 साल की उम्र में डेब्यू किया था. धीरे-धीरे एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं. इनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के दर्शक दीवाने हो गए. एक्ट्रेस ने उस शख्स से शादी जिन्होंने खुद की जान दांव पर लगाकर उनकी जान बचाई और ऑनस्क्रीन एक्ट्रेस के बेटे का किरदार निभाया. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
पहली पद्मश्री अवॉर्डी एक्ट्रेस
हम बात कर रहे हैं 1950 के दशक के मशहूर अदाकारा बॉलीवुड की पहली ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म देने वाली और पद्मश्री अवॉर्ड पाने वाली पहली फीमेल एक्ट्रेस नरगिस दत्त की, जिन्होंने अपनी फिल्म 'मदर इंडिया' से दुनियाभर में नाम कमाया.
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नरगिस
नरगिस का असली नाम फातिमा राशिद था. उनके पिता एक संगीतकार थे, जिन्होंने उन्हें 'नरगिस' नाम दिया जिसका अर्थ है 'नरसिस' फूल. महज 6 साल की उम्र में नरगिस ने फिल्मों में कदम रखा. वहीं 20 साल की उम्र तक आते वो बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बन गई थीं.
जान पर खेलकर सुनील दत्त ने बचाई नरगिस की जान
साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' ने नरगिस का जीवन बदल दिया. इस फिल्म के लिए दर्शक आज भी उन्हें याद करते हैं. इसी फिल्म के सेट पर नरगिस को उनका हमसफर मिला था. दरअसल मदर इंडिया के सेट पर एक जलते हुए घास के ढेरों वाला सीन फिल्माया जा रहा था, तब नरगिस आग में फंस गईं. ऐसे में उनके उनके को-स्टार सुनील दत्त ने उनकी जान बचाई.
नरगिस ने अपने ऑनस्क्रीन 'बेटे' से रचाई शादी
अपने जान की परवाह किए बिना उस दिन सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई. इस कोशिश में वह बुरी तरह जल गए. नरगिस ने ठीक होने तक उनकी देखभाल की. इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने 11 मार्च 1958 को आर्य समाज की रस्मों के अनुसार गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, और एक साल तक इस बात को सबसे छिपाकर रखा.
फिल्मों से दूरी बना परिवार को दिया समय
सुनील दत्त और नरगिस की जोड़ी को आगे चलकर खूब प्यार मिला. दोनों ने सालों एक-दूसरे का साथ निभाया. कपल के तीन बच्चे हुए. नरगिस ने इस दौरान प्रोडक्शन में भी हाथ बटाया. आगे चलकर नरगिस ने अपना परिवार संभाला और फिल्मों को लगभग पूरी तरह से छोड़ दिया.
बेटे की पहली फिल्म देखना चाहती थीं नरगिस
साल 1980 में, राज्यसभा के एक सत्र के दौरान नरगिस अचानक बीमार पड़ गईं. जांच में पता चला कि उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर है. एक्ट्रेस ने कई तरह के इलाज करवाए. नरगिस अपने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म भी देखना चाहती थीं. लेकिन फिल्म रिलीज होने से ठीक चार दिन पहले ही उनका निधन हो गया. हालांकि फिल्म के प्रीमियर के दौरान, सुनील दत्त ने अपने बगल वाली एक सीट खाली रखी थी. वो सीट नरगिस की थी.