Sunday, 7 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिरी तक नहीं सुलझा पाएंगे इन 5 फिल्मों का रहस्य, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

---विज्ञापन---

अगर आप भी दिमाग घुमा देने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो ये 5 फिल्में खासकर आपके लिए हैं. लिस्ट में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक 5 बेहतरीन सस्पेंस फिल्में शामिल हैं. सिनेमाघरों में इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया था. ओटीटी पर आप इन्हें घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.

महाराजा

साल 2024 में आई साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ आज भी उन शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है, जिनकी कहानी आपको अंत तक उलझाए रखती हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का डायरेक्शन निथिलन समिनाथन ने किया है. फिल्म में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने घर से खोए एक डस्टबिन की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाता है. इस डस्टबिन के पीछे एक गहरा रहस्य छिपा होता है, जिसका खुलासा फिल्म के अंत में होता है. इसकी पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

तलाश: द आंसर लाइज विदिन

साल 2012 में आई फिल्म तलाश: द आंसर लाइज विदिन में फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और शेरनाज पटेल भी शामिल हैं. ये फिल्म एक पुलिस वाले की कहानी है जो अपने बेटे के दुखद निधन से जूझते हुए एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाता है. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.

कहानी

Prime Video पर मौजूद फिल्म ‘कहानी’ में विद्या बालन ने एक प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाया है, जो लंदन से कोलकाता अपने पति को ढूंढने आती है. मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी का अंत हर किसी को चौंका देता है.

---Advertisement---

एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया

साल 2019 में आई फिल्म एजेंट साईं श्रीनिवास अथरेया एक तेलुगु भाषा की ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाता है. इसकी कहानी आप Prime Video और MX Player पर फ्री पर देख सकते हैं.

हिट: द फर्स्ट केस (2022)

साल 2022 में आई राजकुमार राव की फिल्म हिट: द फर्स्ट केस ने अपने धांसू सस्पेंस और थ्रिल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म की कहानी एक काबिल पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पेचीदा मामले को सुलझाने के लिए निकल पड़ता है, और साथ ही अपने परेशान करने वाले अतीत के बारे में स्पष्टता पाने के लिए संघर्ष करता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 07, 2026 06:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola