Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhojpuri Bawaal: ‘हम दोनों एक ही हैं…’ आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रिश्ता हुआ कंफर्म! काजल राघवानी ने खोली पोल

'भोजपुरी बवाल' की जियो हॉटस्टार पर धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है, इसी के साथ शो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, हर दिन भोजपुरी के स्टार की उन राजों पर से पर्दा उठ रहा है, जिसे जानकर उनके फैंस हैरान हो रहे हैं. इस बार आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते की सच्चाई सामने आई है.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' अपने दूसरे एपिसोड के बाद जबरदस्त चर्चा में आ गया है. शो में हुई बातचीत लगातार दर्शकों का हैरान कर रहा है. इस बार एक्ट्रेस काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के रिश्ते को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया है.  

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रिश्ता हुआ कंफर्म!

शो के दौरान काजल राघवानी ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वह फिल्म 'आशिक आवारा' की शूटिंग कर रही थीं. उनके मुताबिक, फिल्म के एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के समय आम्रपाली दुबे भी सेट पर मौजूद थीं. काजल का कहना था कि उस दौरान निरहुआ काफी असहज नजर आ रहे थे, जिसका असर गाने की शूटिंग पर भी दिखाई दिया.

---Advertisement---

काजल राघवानी ने खोला राज

काजल ने बताया कि डायरेक्टर बार-बार रोमांटिक एक्सप्रेशन और फीलिंग्स बेहतर तरीके से देने के लिए कह रहे थे. इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अगर सामने वाला कलाकार पूरा साथ नहीं देगा तो अकेले रोमांस का एहसास कैसे लाया जा सकता है. काजल के इस बयान ने शो में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया था.

काजल का हैरान करने वाला दावा

हालांकि सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब काजल ने एक मैसेज का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के बाद उन्होंने निरहुआ को दो मिनट अकेले में बात करने के लिए मैसेज किया था, लेकिन उनके अनुसार वह मैसेज आम्रपाली दुबे ने पढ़ लिया और जवाब दिया कि जो भी बात करनी है, वह उनके सामने ही कह सकती हैं, क्योंकि 'हम दोनों एक ही हैं.' काजल का दावा है कि इस जवाब ने उन्हें भी हैरान कर दिया था.

---Advertisement---

रानी चटर्जी का रिएक्शन

शो में मौजूद रानी चटर्जी ने भी इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया, जिसके बाद दोनों कलाकारों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई. एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

क्या है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का रिश्ता?

बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी सिनेमा के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद करते हैं. पिछले कई सालों से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी सामने आती रही हैं. हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ ने हमेशा इन चर्चाओं को खारिज करते हुए एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है. ऐसे में 'भोजपुरी बवाल' में सामने आए इन दावों ने एक बार फिर उनके रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है.

---Advertisement---
First published on: Aug 04, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola