---विज्ञापन---
‘बच्चा सबसे बड़ा पाप’, यूट्यूबर ने पत्नी पर लगाए बेवफाई के आरोप, बॉयफ्रेंड संग लीक की ऑडियो-चैट और तस्वीरें
जिंदगी में किसके कब क्या मोड़ आ जाए कोई नहीं जानता, ऐसा ही कुछ फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के साथ भी हो रही है, हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'अनाथ' नाम से एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. हालांकि, यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई गंभीर आरोपों और खुलासों का दावा करने वाला ये वीडियो है. जिसके रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
वीडियो में दावा
अनुराग ने वीडियो में दावा किया है कि उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा दर्द उन्हें अपने ही लोगों से मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता, भाई और मुंहबोली बहन ने उनके खिलाफ साजिश रची. अनुराग के मुताबिक, अपनों के व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने आत्महत्या तक की कोशिश की थी.
पत्नी पर आरोप!
वीडियो में अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि शादी के बाद रितिका का किसी अभिषेक सैनी नाम के शख्स के साथ कथित अफेयर था. इन आरोपों के समर्थन में अनुराग ने वीडियो में कुछ ऑडियो क्लिप, चैट स्क्रीनशॉट और कथित निजी तस्वीरें व वीडियो भी शामिल किए हैं.
ऑडियो क्लिप में खुलासा!
एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर रितिका यह कहती सुनाई देती हैं कि उनके पास अनुराग का बच्चा होना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पाप है. वहीं दूसरी क्लिप में वह कथित तौर पर अभिषेक के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं. हालांकि, इन ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
क्या दिखा क्लिप में?
वीडियो में एक और क्लिप दिखाई गई है, जिसमें अनुराग, अभिषेक के साथ बैठकर रितिका को फोन करते नजर आते हैं. अनुराग का दावा है कि अभिषेक ने स्वीकार किया कि शादी के बाद भी रितिका उनसे मिलने आती थीं. वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि रितिका प्रेग्नेसी के दौरान भी अभिषेक के कॉन्टेक्टक में थीं.
बच्चे पर क्या बोलीं थीं एक्ट्रेस?
अनुराग ने यह भी दावा किया कि रितिका उनके बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थीं और अबॉर्शन कराने की बात करती थीं. वीडियो में एक कथित ऑडियो के जरिए यह दावा भी किया गया है कि रितिका की मां चाहती थीं कि उनकी बेटी अनुराग से अलग हो जाए. अनुराग का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे के खातिर रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में उन्हें सिर्फ धोखा मिला.
रितिका चौहान पर आरोप
फिलहाल अनुराग डोभाल के इन सभी दावों और आरोपों पर रितिका चौहान की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.