---विज्ञापन---
Anurag Dobhal के ससुराल वालों ने वसूले 37 लाख रुपये, फिर भी बेटी से मिलवाने से किया इनकार, पत्नी ने भी दिया धोखा!
UK07 Rider के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने दावा किया है कि उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें धोखा दिया. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन्हें उनकी बेटी से मिलने नहीं दे रहे हैं और उनसे पैसे भी लिए गए हैं.
अनुराग डोभाल की पत्नी दे रही हैं धोखा?
दरअसल, अनुराग ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पत्नी रितिका पर लगाए गए अपने आरोपों से जुड़े कथित सबूत दिखाए. वीडियो में वह रितिका से कथित धोखे को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं. इस दौरान रितिका उन पर नाराज होती हैं और कहती हैं कि सगाई और शादी के बाद वह किसी से नहीं मिली हैं.
शादी के बार अनुराग के दोस्त से मिली थीं रितिका
इसके बाद अनुराग अपने एक दोस्त को फोन कर पूरे मामले पर बात करते हैं. साथ ही वह अपनी पत्नी से यह भी पूछते हैं कि शादी के बाद वह अभिषेक से क्यों मिली थीं और प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लैट पर किसके साथ गई थीं. वीडियो में इस मामले से जुड़े कई दावे किए गए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
अनुराग के ससुराल वालों ने लिए 37 लाख रुपये
इसके बाद अनुराग ने अपने दर्शकों को एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसमें कथित तौर पर रितिका अबॉर्शन कराने की बात करती सुनाई देती हैं, हालांकि बाद में वह अपना फैसला बदल देती हैं. अनुराग ने दावा किया, "रितिका और उनकी मां मुझे मेरी बेटी से मिलने नहीं दे रही हैं. मुझसे भारी भरकम एलिमनी की मांग की जा रही है। मैंने बहुत मेहनत की है और उनके परिवार को 37 लाख रुपये भी दिए हैं, ताकि मैं अपनी बेटी से मिल सकूं. इन सभी परिस्थितियों का सामना करना मेरे लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं अपनी बेटी के लिए यह सब करने को तैयार हूं."
अनुराग ने परिवार पर लगाए थे प्रताड़ित करने के आरोप
बता दें कि अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले अपने परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि पारिवारिक विवादों के चलते उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी. इसी दौरान वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.
यूट्यूबर ने फिर शुरू की व्लॉगिंग
इसी बीच उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। अब स्वस्थ होने के बाद अनुराग ने फिर से व्लॉगिंग शुरू कर दी है. हालांकि, अनुराग और रितिका के रिश्ते में एक बार फिर दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.