Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amitabh Bachchan Double Role Movies: अमिताभ बच्चन की 5 सबसे बेहतरीन डबल रोल वाली फिल्में, OTT पर करें एन्जॉय

Amitabh Bachchan Double Role Movies: बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं. लेकिन जब-जब उन्होंने बड़े पर्दे पर डबल रोल निभाया सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. हालांकि इनमें से कई फिल्में फ्लॉप भी हुईं.

Amitabh Bachchan Double Role Movies: अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में अबतक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी डबल रोल वाली फिल्मों को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लंबे समय से इंडस्ट्री में छाए बिग बी ने जब-जब बड़े परदे पर डबल रोल निभाया दर्शकों का दिल जीत लिया. अगर आप भी उनकी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए अमिताभ बच्चन की 5 सबसे शानदार डबल रोल वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें घर बैठे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

डॉन

लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ का है, जो अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में बिग बी डबल रोल में नजर आए थे. एक तरफ खूंखार अपराधी डॉन और दूसरी तरफ भोले-भाले विजय के रूप में नजर आए. इस फिल्म को Prime Video और Zee5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

सूर्यवंशम

साल 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम में भी बिग बी डबल रोल में नजर आए. उन्होंने भानुप्रताप सिंह और बेटे हीरा ठाकुर का किरदार निभाया था. इस फिल्म को आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

सत्ते पे सत्ता

कॉमेडी और एक्शन से भरपूर साल 1982 में आई फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी बिग बी डबल रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ हेमा मालिनी लीड रोल में हैं. इसे आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

लाल बादशाह

एक्शन और थ्रिल से भरपूर साल 1999 में आई फिल्म ‘लाल बादशाह’ में भी अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप Prime Video, JioHotstar और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

बड़े मियां छोटे मियां

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म आपको YouTube पर फ्री में मिल जाएगी. इसमें अमिताभ बच्चन संग गोविंदा का भी डबल रोल शामिल है.

---Advertisement---
First published on: Aug 06, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola