---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं ठीक हूं, ICU वाली पोस्ट को गलत समझा गया
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपनी सर्जरी और ICU से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने बताया कि उनका वो ब्लॉग पोस्ट अर्जेंटीना की हार और मेसी की स्थिति पर एक उदाहरण था, ना कि उनकी सेहत से जुड़ा था. दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी सेहत और कथित सर्जरी को लेकर एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसके बाद उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे. वहीं अब बिग बी ने स्पष्ट किया है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी है.
नहीं हुई कोई सर्जरी
अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में आईसीयू और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद की चुनौतियों का जिक्र किया था. हालांकि अब बिग बी ने साफ कर दिया है कि उनके उन शब्दों को गलत संदर्भ में लिया गया और वो केवल एक उदाहरण के तौर पर लिखे गए थे ताकि एक खिलाड़ी की मानसिक स्थिति को समझाया जा सके.
बिल्कुल ठीक हैं अमिताभ बच्चन
वैरायटी इंडिया के बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं ठीक हूं. मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई है. उस पोस्ट को गलत समझा गया. मैं बस एक उदाहरण दे रहा था कि सर्जरी या ICU के बाद का समय सबसे कितना मुश्किल होता है, जब आप घर लौटते हैं और अपनी खराब हालत से जूझते हैं. ठीक वैसे ही, जब कोई चैंपियन हारता है, तो हार के बाद खुद को संभालना सबसे मुश्किल काम होता है.'
FIFA वर्ल्ड कप से जुड़ा था पोस्ट
बिग बी ने साफ किया कि उनका वो ब्लॉग पोस्ट उनकी अपनी सेहत के बारे में नहीं था, बल्कि स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार और उसके बाद स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की मानसिक स्थिति को दर्शाने का एक तरीका था.
लोगों ने गलत समझा
एक्टर ने कहा, ‘मैं अर्जेंटीना की हार (FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ) और मैसी के एक चैंपियन के तौर पर हारने की बात कर रहा था. लोगों ने मान लिया कि ये मेरे बारे में है.' इस तरह तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को आश्वासन दिया है कि वो पूरी तरह फिट हैं और अपने काम में व्यस्त हैं.
कल्कि 2 से वापसी करेंगे बिग बी
बता दें जल्द ही अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन आने वाला है. ये शो 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा, बिग बी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल में एक बार फिर अपने प्रभावशाली किरदार अश्वत्थामा के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.