Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alliance: एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया KISS, गौहर खान ने दिया मजेदार रिएक्शन

---विज्ञापन---

'एलायंस' जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में नए-नए मोड़ और मजेदार पल देखने को मिल रहे हैं. इस बार चर्चा का विषय कोई टास्क या लड़ाई नहीं, बल्कि गौहर खान के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन और उनके पति जैद दरबार की दोस्ती बन गई है. दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है.

सोशल मीडिया की अटकलों पर लगा विराम!

जब शो की शुरुआत हुई थी, तब सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना था कि एक ही शो में गौहर खान के एक्स और उनके पति का साथ होना तनाव की वजह बन सकता है. हालांकि, शो में इसका बिल्कुल उल्टा देखने को मिला. कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते नजर आते हैं.

---Advertisement---

'एलायंस' में दिखा खास बॉन्ड

हाल ही में 'एलायंस' के एक एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बातचीत के दौरान कुशाल टंडन प्यार से जैद दरबार के गाल पर किस कर देते हैं. यह पल देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हंस पड़ते हैं और वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है.

गौहर खान ने दिया मजेदार रिएक्शन

इस वायरल वीडियो पर गौहर खान ने भी बेहद मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि जब शो शुरू हुआ था, तब सभी को लग रहा था कि जैद और कुशाल के बीच नफरत देखने को मिलेगी. लोग सोच रहे थे कि एक इंसान का पास्ट और दूसरे का प्रेजेंट एक साथ कैसे रहेंगे. लेकिन 'एलायंस' की कास्टिंग ने सबकी सोच बदल दी.

---Advertisement---

गौहर ने हंसते हुए क्या कहा?

गौहर ने हंसते हुए कहा कि कुशाल और जैद की इस किस ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. उनके मुताबिक, जहां समझदारी और मैच्योरिटी होती है, वहां रिश्तों में कड़वाहट की जगह दोस्ती बन जाती है. उन्होंने कहा कि दोनों की बॉन्डिंग देखकर उन्हें सच में बहुत मजा आया.

गौहर ने जैद की तारीफ की

गौहर खान ने इस दौरान अपने पति जैद दरबार की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि पूरे शो में जैद ने उनकी करीबी दोस्त डेजी शाह का हमेशा साथ दिया और जब भी किसी ने उनके खिलाफ कुछ कहा, वह उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए. इसके अलावा गौहर ने मिनी माथुर की तारीफ करते हुए उन्हें शो की सबसे समझदार कंटेस्टेंट बताया. उनके अनुसार, मिनी ने पूरे सीजन में बेहतरीन रणनीति के साथ खेला है.

---Advertisement---

फिनाले की ओर 'एलायंस'

अब 'एलायंस' का ग्रैंड फिनाले अगले हफ्ते होने वाला है. ऐसे में दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि ट्रॉफी किसके नाम होगी. फिलहाल, कुशाल टंडन और जैद दरबार की दोस्ती और गौहर खान का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

First published on: Jul 31, 2026 04:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola