---विज्ञापन---
‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ को करिए किनारे, बस एक बार देखें ये क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस ऐसा कि पकड़ लेंगे माथा
Crime Thriller: साल 2002 में आई इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म की कहानी देख आपको ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की भी कहानी फीकी लगने लगेगी.
Crime Thriller: आपने अबतक दृश्यम, अंधाधुन और महाराजा जैसी कई शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्में देखी होंगी. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि आपको इसके सामने बड़ी-बड़ी फिल्में भी फीकी लगेंगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2002 की क्राइम थ्रिलर 'दीवानगी' (Deewangee) की, जिसका निर्देशन अनीस बजमी ने किया है. इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में हैं. रिलीज के समय इस फिल्म की कहानी देखकर हर कोई सहम गया था.
अजय देवगन ने पहली बार निभाया निगेटिव किरदार
बाॅक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी और ये साल 2002 में 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. इसमें अजय देवगन ने एक साइको किलर का किरदार निभाया था. ये अजय देवगन की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला था.
फिल्म की कहानी
इसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक म्यूजिक कंपनी के मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है और इसका आरोप तरंग (अजय देवगन) पर लगता है. सरगम के कहने पर वकील राज गोयल (अक्षय खन्ना) तरंग का केस लड़ता है. राज अदालत में यह साबित कर देता है कि तरंग को स्प्लिट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (एक से अधिक व्यक्तित्व की बीमारी) है, जिससे तरंग बरी हो जाता है.
रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स
लेकिन केस जीतने के बाद राज के सामने एक ऐसा चौंकाने वाला सच आता है, जो सब कुछ बदल कर रख देता है. इसके बाद की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है, जो हर किसी के रोंगटे खड़े कर देता है.
कहां देखें?
अगर आप इस फिल्म को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप इसे JioHotstar, MX Player, और अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में देख सकते हैं. ये फिल्म YouTube पर भी फ्री में उपलब्ध है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.