---विज्ञापन---

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म से रिप्लेस हो गई थीं एश्वर्या राय, सालों बाद सामने आई सच्चाई

Aishwarya Rai Replaced in Aamir Khan's Superhit Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि एक पुरानी सुपरहिट फिल्म की वजह से चर्चा में आई हैं, जिसमें से उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आमिर खान की हिट फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ली थी. इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि आखिर ऐश्वर्या राय इस फिल्म से बाहर क्यों हुईं.

---Advertisement---

इंटरव्यू में 'मंगल पांडे' में ऐश्वर्या की जगह लेने पर अमीषा पटेल ने कहा, 'आमिर ने बीबीसी पर मेरा इंटरव्यू देखा था और मुझे बहुत इंटेनिजेट बताया था. हमने साथ में एक इंटरव्यू भी किया था. कैमरे की सेटिंग के दौरान आमिर और मैं नोटस एंड क्रोसेस खेलने लगे. हम दोनों के बीच होड़ मच गई कि कौन ज्यादा गेम जीतेगा.'

अमीषा पटेल ने कहा, 'मैंने लगान के लिए लुक टेस्ट दिया था और मेरा सिलेक्शन भी हो गया था. मैंने फिल्म के लिए डेट्स भी दे दी थीं. लेकिन बाद में मेरे मैनेजर ने मुझे बताया कि आशुतोष जी को लगता है कि गांव के किरदार के लिए मेरी आंखें कुछ ज्यादा ही 'पढ़ी-लिखी' हैं और मेरा रंग भी बहुत गोरा है.

---Advertisement---

अमीषा पटेल ने आगे कहा, 'आशुतोष का मानना ​​था कि मेरी प्रसनैलिटी इस किरदार के लिए बहुत ही एलिगेंट और एजुकेटेड लगती है. इसीलिए मैं लगान के लिए फिट नहीं बैठी और आखिरकार मुझे 'गदर: एक प्रेम कथा' के लिए चुन लिया गया.'

आमिर खान फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' में ज्वाला का किरदार पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर किया गया था. कई रिपोर्टों में प्रोड्यूसर बॉबी बेदी के हवाले से कहा गया था कि कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद एक्ट्रेस अपनी फीस में बदलाव करना चाहती थीं. वहीं, ऐश्वर्या ने साल 2004 में बताया कि प्रोड्यूसर और उनके एजेंटों के बीच मतभेद के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ी थी.

First published on: Apr 26, 2026 12:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.