---विज्ञापन---
7 एपिसोड की इस नई सीरीज ने OTT पर काटा गदर, आते ही बनी टॉपर, देखना न करें मिस
Web Series: ओटीटी पर हाल ही रिलीज हुई इस सीरीज ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. अपनी जबरदस्त और ड्रामा से ये सीरीज आज हर जगह सुर्खियां बटोर रही है. 7 एपिसोड वाली ये सीरीज रिलीज के बाद लगातार नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
7 एपिसोड की सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी पर हर फ्राइडे नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हम जिस 7 एपिसोड की नई सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ (Adarsh Baal Vidyalaya) की, जिसमें बॉलीवुड स्टार के के मेनन लीड रोल में हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी बेहद पसंद की जा रही है. यही वजह है कि ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की कहानी
इस सीरीज में दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की कहानी को दिखाया गया है, जहां के स्टूडेंट्स काफी उत्पाती हैं. इस स्कूल के एक हेड मास्टर हैं, जिनकी बच्चों के साथ काफी बनती है.
हेडमास्टर और बच्चों की जोड़ी
स्कूल का प्रिंसिपल उस हेडमास्टर को ये जानकारी देता है कि अगर 10वीं की कक्षा का रिजल्ट अच्छा जाएगा तो तुमको कैम्ब्रिज जाने का मौका मिलेगा. ऐसे में हेडमास्टर बच्चों को परीक्षा के लिए अलग-अलग तरकीबों से तैयार करता है.
IMDb रेटिंग
इस सीरीज में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर जाननी चाहिए. के के मेनन की लेटेस्ट वेब सीरीज आदर्श बाल विद्यालय एक मस्ट वॉच सीरीज बन गई है. इसे IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग भी मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.