---विज्ञापन---
18 दिन डेटिंग, 19वें दिन एक्ट्रेस ने मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर खूब पड़ी पति की मार
TV Actress: महज 18 दिन की डेटिंग के बाद 19वें दिन इस एक्ट्रेस ने शादी रचा ली. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई तरह की परेशानियों और हिंसा का सामना किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया.
टीवी एक्ट्रेस ने किया चौंका देने वाला खुलासा
हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर (Eva Grover) की, जिन्होंने हाल ही में अपनी निजी लाइफ को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया. इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी शादी में जल्दीबाजी की और उन्हें उसका भयानक परिणाम भुगतना पड़ा.
18 दिनों तक किया डेट
अपने एक्स हस्बैंड को लेकर ईवा ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिनों तक डेट किया था और इतने कम समय में उन्होंने शादी जैसा बड़ा फैसला ले लिय. ईवा बताती हैं कि वो उस समय अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और प्यार में इस कदर डूबी थीं कि उन्होंने परिवार की सलाह को भी नजरअंदाज कर दिया.
19वें दिन कर ली शादी
ईवा ने कहा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद उन्होंने 19वें दिन अपने पार्टनर के साथ शादी कर ली. हालांकि बाद उन्हें इसका काफी पछतावा हुआ. ईवा ने खुलासा किया कि शादी के बाद धीरे-धीरे उनके पति का आक्रामक व्यवहार सामने आने लगा. इस रिश्ते में शारीरिक हिंसा भी हुई. ईवा ने ये भी बताया कि उनके साथ मारपीट हुई.
बेटी के जन्म के बाद भी नहीं सुधरा पति
ईवा बताती हैं कि शादी को बचाने की कोशिश में उन्होंने चार साल बाद मां बनने का फैसला लिया था. उन्हें उम्मीद थी कि बच्चे के आने से रिश्ते में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईवा के मुताबिक बेटी के जन्म के सिर्फ एक महीने बाद ही वह पूरी तरह टूट चुकी थीं. ऐसे में उन्होंने इस रिश्ते से दूरी बनाने का फैसला लिया.
हिंसक रिश्ते से बाहर आई एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि वो उस समय टीवी शो 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की शूटिंग कर रही थीं. सेट पर मौजूद उनके साथी कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने ईवा के चेहरे पर दर्द और चोट के निशान भांप लिए थे. ईवा ने उस दिन को याद करते हुए कहा,'एक दिन मेरी पूरी शूटिंग यूनिट ने तय किया कि वे इस नरक से निकलने में मेरी मदद करेंगे और वो सब मिलकर मेरे घर आए, मेरी मां से बात की और मुझे हैदर का घर हमेशा के लिए छोड़ने का हौसला दिया. उसी दिन मैंने अपनी बेटी को उठाया और उस हिंसक रिश्ते से हमेशा के लिए बाहर आ गई.'