Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

न हीरो जैसी शक्ल और न बाॅडी, लेकिन एक्टिंग का असली ‘धुरंधर’ कहलाता है ये एक्टर, बड़े पर्दे पर देख पब्लिक हो जाती है दीवानी

---विज्ञापन---

भले ही ये एक्टर ने किसी फिल्म में बतौर लीड हीरो काम नहीं किया, लेकिन एक्टिंग के मामले में ये कलाकार किसी से कम नहीं. न खूबसूरत चेहरा और न ही धांसू बॉडी. बेहतरीन एक्टिंग ही इस एक्टर की असली पहचान है. थिएटर में दर्शक इन्हें देखते ही तालियां बजाने लगते हैं. इस एक्टर ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों में काम किया है.

एक्टर विजय राज

वो एक्टर कोई और नहीं कॉमेडियन स्टार विजय राज है. हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडी एक्टर्स में से एक विजय राज ने 'रन', 'धमाल', 'दिल से', 'मॉनसून वेडिंग', 'गली बॉय', 'लूटकेस' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है.

---Advertisement---

'कव्वा बिरयानी' वाले सीन से मिली पॉपुलैरिटी

उनका हर किरदार काफी खास होता है. उनकी जबरदस्त कॉमेडी के लोग आज भी दीवाने हैं. खास तौर पर फिल्म 'रन' में उनका 'कव्वा बिरयानी' वाला सीन तो लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.

आज भी पसंद करते हैं दर्शक

फिल्म 'रन' भले ही फ्लॉप साबित हुई. लेकिन फिल्म का ये सीन आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस सीन से विजय राज को जबरदस्त पहचान मिली.

---Advertisement---

फिल्मों में निभाए जबरदस्त किरदार

विजय राज अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में उनका किरदार काफी दिलचस्प होता है. अपने किरदारों से विजय राज हमेशा सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं. आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल में उनका किरदार देखकर फैंस दीवाने हो गए थे.

ब्लॉकबस्टर फिल्म में निभाया शानदार किरदार

विजय राज ने आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म गूंगबाई में काफी दमदार किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने किन्नर का रोल निभाया, जिसे बड़े पर्दे पर देख उनके फैंस चौंक गए थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 11, 2026 08:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola