Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

संचिता उगले सुसाइड केस में आया नया मोड़, अब मोबाइल फोन से खुलेंगे राज? पुलिस जांच में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

Sanchita Ugale Death: बीते 14 जून को मुंबई में टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की कथित सुसाइड की खबर में इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया. संचिता के यूं अचानक निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. इस मामले में अब पुलिस तेजी से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसने उभरती हुई एक्ट्रेस को ये कदम उठाने पर मजबूर किया.

मोबाइल फोन से खुलेंगे राज?

संचिता उगले के मामले की जांच पुलिस बड़ी गंभीरता से कर रही है. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के हाथ संचिता उगले का मोबाइल फोन लग चुका है और अब उसकी गहन पड़ताल की जा रही है. इससे कॉल रिकॉर्ड, चैट, सोशल मीडिया गतिविधियां और हाल के संपर्कों की जांच के जरिए पुलिस आत्महत्या के पीछे की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

---Advertisement---

डिप्रेशन से जूझ रही थीं संचिता

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि संचिता पिछले लगभग छह महीनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रही थीं. जांच एजेंसियों को उनके डॉक्टर के साथ हुई बातचीत और इलाज से जुड़े कुछ डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं. इससे ये संकेत मिलता है कि एक्ट्रेस मानसिक तनाव से जूझ रही थीं. हालांकि पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस डिप्रेशन की जड़ क्या थी. क्या ये व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा मामला था, पेशेवर दबाव था या फिर कोई और वजह? इसी पहलू पर अब जांच केंद्रित हो गई है.

मौत से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

संचिता से जुड़ा ये पूरा मामला एक रहसयमई तरीके से भी देखा जा रहा है. क्योंकि आत्महत्या से कुछ समय पहले तक संचिता सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं. उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया था. ऐसे में उसी शाम को अचानक सामने आई उनकी मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

---Advertisement---

परिवार ने उठाए सवाल, दोस्तों के दावे भी जांच के दायरे में

संचिता की मौत के बाद परिवार और करीबी लोगों की ओर से भी कई सवाल उठाए गए हैं. परिवार के कुछ सदस्यों ने दावा किया है कि एक्ट्रेस मानसिक रूप से परेशान थीं और उन्हें कुछ बातों को लेकर तनाव था. वहीं, एक करीबी मित्र ने भी कुछ लोगों के व्यवहार और कथित दबाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है.

तेजी से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि संचिता का मोबाइल फोन इस मामले की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकता है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले उन्होंने किन लोगों से संपर्क किया था, किससे बातचीत हुई थी और क्या किसी प्रकार का दबाव या विवाद उनके जीवन में चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

---Advertisement---

जांच के बाद होगा खुलासा

बताया जा रहा है कि संचिता लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, लेकिन जांच एजेंसियों के सामने असली चुनौती यह पता लगाना है कि उस डिप्रेशन की वजह क्या थी. मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, करीबी लोगों के बयान और पेशेवर जीवन से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही इस सवाल का जवाब सामने आ सकेगा.

First published on: Jun 16, 2026 05:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola