---विज्ञापन---
National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर, ‘श्रीकांत’ बेस्ट फिल्म; देखें पूरी लिस्ट
72nd National Film Awards: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है. साल 2024 में रिलीज फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं.
'श्रीकांत' को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' को फीचर फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिल गया है. इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है.
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और ममूटी को फिल्म चंदू चैंपियन और ब्रमायुगम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशल अवॉर्ड मिला है.
हिंदी फीचर फिल्म में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम ने हासिल किया है. इनके अलावा संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रोपाश्री वारकड़ी (मिथ्या) और सवाना नामीदास (महाराजा)
मनोरंजन से भरपूर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कल्कि 2898 एडी, राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रुद्रिमान बनर्जी, तपोमय देव, गीताश्री चक्रवर्ती, अरंगदेव पोथुला और अनिश एस. शेट्टी, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: शेहनाद जलाल (ब्रमायुगम), सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलुरी (लकी भास्कर), सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 एडी, सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन: अनल अरसु (महाराजा), सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट: कोमेटी कुरोल्लु
आनंद एल राय को अवॉर्ड
नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड 'स्टेचू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक' (हिंदी) के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय को मिला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.