---विज्ञापन---

Netflix की 5 सबसे बवाली वेब सीरीज, इनके आगे फेल ‘मिर्जापुर’ और पंचायत

---विज्ञापन---

Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे धाकड़ सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखा आप मिर्जापुर और पंचायत जैसी दमदार सीरीज को भी भूल जाएंग. इन सीरीज में आपको लव, रोमांस , एक्शन, मिस्ट्री, थ्रिल, सस्पेंस, सबकुछ मिलेगा. चलिए फटाफट इनके बारे में जानते हैं.

Dabba Cartel

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना घर चलाने के लिए एक साधारण टिफिन सर्विस से निकलकर ड्रग्स के अवैध धंधे में फंस जाती हैं. इस धंधे को चलाने के लिए महिलाएं लंचबॉक्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डिलीवरी करने लगती हैं. लेकिन उनकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब उनके खिलाफ जांच शुरू हो जाती है.

---Advertisement---

Khakee: The Bengal Chapter

नेटफ्लिक्स सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' की कहानी कोलकाता में हो रहे अपराध, राजनीति और करप्शन पर आधारित है. इसकी कहानी IPS ऑफिसर अर्जुन मैत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खूंखार गैंगस्टर 'बाघा' और उसके गुर्गों के आतंक को खत्म करने के मिशन पर है. अगर आप एक्शन के प्रेमी हैं, तो ये सीरीज आपको बेहद पसंद आएगी.

Maamla Legal Hai

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन आया है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज में रवि किशन सहित कई कलाकर शामिल हैं. सीरीज में अजीब मुकदमों की गजब कहानियां दिखाई जाती हैं, जिन्हें देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. कहानी है दिल्ली के पटपड़गंज इलाके के जिला न्यायालय की, जहां कुछ अतरंगी मुकदमे दर्ज होते हैं.

---Advertisement---

Black Warrant

नेटफ्लिक्स की ये सीरीज असल घटनाओं से प्रेरित है. इसकी कहानी सुनील गुप्ता नाम के एक जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल के अंदर की खौफनाक दुनिया को अनुभव करता है. इस सीरीज में तिहाड़ जेल में घटित कई सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है.

Heeramandi: The Diamond Bazaar

संजय लीला भंसाली निर्देशित इस सीरीज की तारीफ जितनी करें उतनी कम है. भव्य सेट और शानदार किरदारों से सजी ये सीरीज तवायफों के जीवन को दिखाती है. कहानी 1940 के दशक की है, जहां आजादी की ओर बढ़ रहे भारत में तवायफों का जीवन, प्रेम, विश्वासघात, शक्ति संघर्ष और विद्रोह दिखाया गया है.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 04:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola