---विज्ञापन---
ओटीटी पर निपटा लें ये 5 लेटेस्ट हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, कहानी देख निकल आएंगी आंखें
Latest Web Series: बीते 1 महीने से ओटीटी पर एक से बढ़कर एक नई वेब सीरीज छाई हुई हैं. अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं और चाहते हैं की आपका पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरा रहे तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुईं 5 सबसे दमदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. इन पांचों वेब सीरीज होश उड़ा देने वाली थ्रिलर सिरीज जिन्हें आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Brown
लिस्ट में सबसे पहले नंबर हाल ही में Zee5 आई सीरीज ‘ब्राउन’ है. अभिनय देव के निर्देशन में बनी ये सीरीज अभेक बरुआ की 2016 की क्राइम नावेल “City of Death” पर आधारित है. सीरीज की कहानी कोलकाता शहर की एक महिला रीटा ब्राउन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंदरूनी तनावों से जूझती एंग्लो इंडियन डिटेक्टिव का रोल निभाती हैं जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का काम करती हैं. सीरीज में बॉलीवुड हसीना करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं.
Glory
ये एक स्पोर्ट्स थ्रिलर क्राइम सीरीज है. इसमें पुलकित सम्राट, जन्नत जन्नत जुबैर और सयानी गुप्ता जैसे स्टार्स शामिल हैं. सीरीज की कहानी जबरदस्त फैमली ड्रामा, स्पोर्ट्स के भ्रष्टाचार और खूनी बदले से भरी हुई है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.
Matka King
विजय वर्मा स्टारर इस सीरीज ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है. इसमें विजय वर्मा एक कपास के व्यापारी का रोल निभा रहे हैं. इसकी कहानी पुराने समय के मुंबई में सेट है जहां विजय का किरदार ब्रिज भट्टी आम लोगों को मटका नाम के एक लौट्री के खेल में शामिल करता है जो काफी गैरकानूनी है. सीरीज की पूरी कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं.
Kaptaan
एक्शन, क्राइम और थ्रिल भरपूर इस सीरीज का निर्देशन जतिन सतीश ने किया है. इस सीरीज की कहानी SSP समरदीप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सेलेब्रिटी सेलिब्रिटी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है और अपने अंदरूनी तनावों से जूझता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.
Raakh
हाल ही में रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है. यह सीरीज एक भाई – बहन के खो जाने की कहानी दिखाती है, जिन्हें ढूंढने में पुलिस अपना पूरा दम लगा देती है. ये सीरीज दिल्ली के असली रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है, जिसमें दो भाई-बहन खो गए थे और कुछ समय बाद उनकी लाश ही बरामद हो पाई थी. सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर और राकेश बेदी और आकाश मखीजा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.