Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video की 5 सबसे बेहतरीन वेब सीरीज, हर एक की कहानी जीत लेगी दिल

Web Series: आज हम आपके लिए Amazon Prime Video पर मौजूद 5 बेतरीन शोज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी आपका दिल छू लेंगी.

Web Series: अगर आप कुछ माइंड फ्रेशिंग, हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर कहानियां देखना चाहते हैं तो Amazon Prime Video पर ऐसे कई शानदार शोज मौजूद हैं. छोटे शहरों के रोमांच और अनोखी दोस्ती से लेकर ऑफिस की भागदौड़ और दिल को छू लेने वाले रोमांस तक, Prime Video पर आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल झूम उठेगा. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Permanent Roommates

‘परमानेंट रूममेट्स’, एक बहुत ही प्यारी और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है. ये सीरीज तान्या (निधि सिंह) और मिकेश (सुमीत व्यास) के जरिए आज के रिश्तों की पेचीदगियों को दिखाती है. तीन साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद, ये कपल अगला कदम उठाने और साथ रहने का फैसला करता है. इसके बाद दोनों की जिंदगी में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.  

---Advertisement---

Panchayat

पंचायत, भारत की सबसे पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में से एक है. इस सीरीज की कहानी आपका दिल छू लेगी. इसमें अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और मजबूरी में फुलेरा नाम के दूर-दराज गांव में पंचायत सेक्रेटरी की सरकारी नौकरी करता है. गांव की जिंदगी में ढलने की कोशिश करते हुए अभिषेक कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी भी करता रहता है, लेकिन धीरे-धीरे गांव वालों के साथ उसके सच्चे रिश्ते बन जाते हैं. इस सीरीज में गांव की सादगी के साथ ही मजेदार कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है.

Dupahiya

दुपहिया एक हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज है, जिसकी कहानी धड़कपुर गांव की है. ये गांव 25 साल से बिना किसी अपराध के रहने का जश्न मना रहा होता है. हालांकि, ये शांतिपूर्ण माहौल तब भंग हो जाता है जब एक घर से मोटरसाइकिल रहस्यमई तरीके से गायब हो जाती है. ऐसे में अपने गांव पर लगे इस चोरी के दाग को मिटाने के लिए पूरा गांव लापता बाइक को ढूंढने में लग जाता है.  

---Advertisement---

Adarsh Baal Vidyalaya

हाल ही में प्राइम वीडियो पर आई इस सीरीज की कहानी हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. कहानी है एक सरकारी स्कूल की, जो अपना रिजल्ट बेहतर करने के लिए बच्चों को अलग-अलग तरह से प्रेरित करते हैं. क्लास में कुछ शरारती बच्चे भी हैं, जिन्हें टीचर को सुधारना और परीक्षा में पास करवाना भी है.

Gram Chikitsalay

कहानी है गांव 'भटखंडी' की, जहां डॉ. प्रभात सिन्हा (अमोल पाराशर) एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर हैं और एक उपेक्षित सरकारी हेल्थ सेंटर को फिर से शुरू करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. हेल्थ सेंटर में सुविधाओं की कमी, स्टाफ की कमी और दूसरी चुनौतियों का सामना करते हुए, प्रभात को स्थानीय लोगों का भरोसा जीतने के साथ-साथ क्लिनिक को चालू रखने के लिए नए और अनोखे तरीके खोजने पड़ते हैं. इस सीरीज की कहानी आपका दिल जीत लेगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 15, 2026 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola