Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

9.2 IMDb रेटिंग वाली धांसू सीरीज, 5 एपिसोड की सच्ची कहानी देख रह जाएंगे शॉक्ड

---विज्ञापन---

Web Series: 6 साल पहले आई इस वेब सीरीज को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया. सिर्फ एक ही सीजन और 5 एपिसोड के साथ रिलीज हुए इस सीरीज की कहानी आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. इसे आईएमडीबी पर 9.2 की धांसू रेटिंग मिली है. आइए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रह हैं साल 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' की, जो देश के सबसे बड़े स्कैम की सच्ची कहानी पर आधारित है. इस सीरीज में प्रतीक गांधी लीड रोल में शामिल हैं और उनके साथ श्रेया धनवंतरी, शारिब हाशमी, हेमंत खेर, कविन दवे, निखिल द्विवेदी और अंजली बरोट जैसे शानदार कलाकार भी इसमें नजर आए हैं.

---Advertisement---

स्टॉक मार्केट के बिग बी की कहानी

सीरीज की कहानी एक समय पर स्टॉक मार्केट के बिग बी के नाम से मशहूर हर्षद मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपने घोटाले से पूरे स्टॉक मार्केट को हिला दिया था. जब साल 1992 में इस स्कैम का खुलासा हुआ, हर कोई हैरान रह गया. ये उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम था.

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

‘स्कैम 1992’ को रिलीज के वक्त खूब प्यार मिला था. इसे ओटीटी की सबसे बेहतरीन सीरीज में भी गिना जाता है. इस सीरीज को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है. IMDb पर इस सीरीज को 9.2 रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

कहां देखें?

इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि इसका एक ही सीजन है और 5 एपिसोड है. ऐसे में दर्शक इसे आराम से कम समय में पूरी कहानी देख सकते हैं. ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ये देखी जा सकती है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी हर्षद मेहता (प्रतीक गांधी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पिता कपड़ों के प्यापारी हैं. लेकिन बाद में उनका व्यापर बंद हो जाता है. घर की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए हर्षद ने शेयर मार्केट का रुख किया और बिना उसूल के आगे बढ़ता जाता है. धीरे-धीरे कर वह स्टॉक मार्केट का बड़ा नाम बन जाता है और बैंकों के साथ लेन-देन शुरू कर देता है. इसी बीच उसकी धांधली पकड़ी जाती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 22, 2026 12:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola