Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर देखें ये 5 शानदार कॉमेडी फिल्में, मजेदार कहानी देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

---विज्ञापन---

Comedy Movies: इन दिनों कॉमेडी फिल्में बेहद पसंद की जा रही है. हाल ही में आई फिल्म ‘धमाल 4’ दर्शकों के बीच लगातार पसंद की जा रही है. अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की मजेदार कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है. ऐसे में आज हम आपके लिए बॉलीवुड की 5 शानदार कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको किरदार और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है.

Golmaal: Fun Unlimited

लिस्ट में पहला नाम साल 2006 में आई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘गोलमाल’ है. इस कहानी चार दोस्तों गोपाल, लकी, माधव और लक्ष्मण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहने के लिए ठिकाना पाने की कोशिश में एक अधेड़ दंपती के घर में आ जाते हैं. इसी दौरान उनके पड़ोस में एक खूबसूरत लड़की आती है, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. पूरी कहानी आप JioHotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

All the Best: Fun Begins

JioHotstar और Prime Video पर मौजूद इस फिल्म की कहानी मजेदार है. इसमें वीर अपने अमीर और सख्त सौतेले भाई धरम (संजय दत्त) से पैसे पाने के लिए खुद को शादीशुदा बताता है. लेकिन जब धरम अचानक मिलने पहुंच जाता है, तो हालात पूरी तरह से बेकाबू हो जाते हैं. इसकी मजेदार कहानी आपको जरूर पसंद आएगी.

Phir Hera Pheri

आज भी इस बॉलीवुड फिल्म को देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार (राजू), सुनील शेट्टी (श्याम) और परेश रावल (बाबूराव) दमदार किरदार नजर आते हैं. कहानी में अनुराधा (बिपाशा बसु) तीनों को अपने जाल में फंसाकर उनकी पूरी संपत्ति गंवा देती है, जिसके बाद वो खतरनाक गैंगस्टर तिवारी के कर्ज में डूब जाते हैं. फिल्म आप JioHotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

De Dana Dan

Prime Video पर मौजूद इस फिल्म की कहानी सिंगापुर में रहने वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे दो दोस्त नितिन (अक्षय कुमार) और राम (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अमीर गर्लफ्रेंड्स से शादी करना चाहते हैं. ऐसे में पैसों का इंतजाम करने के लिए वो अपने अमीर मालिक के पालतू कुत्ते की किडनेपिंग करने का प्लान बनाते हैं. इसके बागे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है.

Dhol

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी चार बेरोजगार दोस्तों सैम, पक्या, गोटी और मारू के इर्द-गिर्द घूमती है. चरों की जिंदगी अचानक बदल जाती है, जब उन्हें एक अमीर उत्तराधिकारी रितु के बारे में पता चलता है. सभी उसे प्रभावित करने में जुट जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी हत्या और एक ढोल में छिपे खजाने के रहस्य में छिप जाती है. इसे आप JioHotstar और Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 09:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola