Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4: 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘धमाल 4’, जानें फिल्म के छठे दिन की कमाई

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने सिनेमाघरों में 6 दिन पूरे कर लिए. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ छाई हुई है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे कर लिए हैं. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है. चलिए इसके छठे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

छठे दिन की कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने छठे दिन अबतक ₹3.05 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹103.04 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹86.30 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

100 करोड़ के पास पहुंची ‘धमाल 4’

हाल ही में आई फिल्म ‘धमाल 4’ पॉपुलर कॉमेडी ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है. इसकी शुरुआत साल 2007 में धमाल की रिलीज के साथ हुई थी. इसके बाद 2011 में ‘डबल धमाल’ फिर 2019 में ‘टोटल धमाल’ और अब ‘धमाल 4’. पिछली तीनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. धमाल 4 ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है. अब तक फिल्म ने कुल 86.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. वीकेंड तक शायद 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए.

‘धमाल 4’ की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी तो, ‘धमाल 4’ में कुछ लोग एक खजाने की खोज में निकले हैं. फिल्म में शामिल अलग-अलग किरदारों की अपनी-अपनी कहानी है, जो बाद में एक समुद्री खजाना पाने के लिए भागदौड़ करते हैं. खजाने के इस रोमांचक खोज में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2026 07:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola