---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर आते ही नंबर वन बनीं ये 100 करोड़ी फिल्म
OTT: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर एक ऐसी फिल्म आई जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. लेकिन ओटीटी पर आते ही इसमें नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली. दर्शकों को इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं निर्देशक अभिषेक नामा की पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘नागबंधम' की, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बिल्कुल नहीं चली और फ्लॉप हो गई. लेकिन अब ओटीटी पर सुर्खियां बटोर रही है.
प्राइम वीडियो पर नंबर 1
‘नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर’ प्राइम वीडियो पर इस वक्त पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. जबकि दूसरे नंबर पर मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स, तीसरे नंबर पर एक दिन, चौथे नंबर पर ट्रॉय और पांचवे नंबर पर प्रॉजेक्ट हेल मैरी है.
फिल्म की कहानी
फिल्म कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और 'नागबंधम' रस्म की रहस्यमई कहानी दिखाती है. ये फिल्म एक भव्य आध्यात्मिक दुनिया की झलक दिखाती है. इसे खासतौर पर ‘नागबंधम' की पवित्र प्रथा को केंद्र में रखकर बनाई गई. इसमें पद्मनाभस्वामी और पुरी जगन्नाथ मंदिर के रहस्यों को भी दिखाया गया है.
फिल्म की कास्ट
इसमें विराट कर्ण के अलावा नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन भी लीड रोल में हैं. इनके साथ जगपति बाबू, जयप्रकाश, मुरली शर्मा और बीएस. अविनाश भी 'नागबंधम' में नजर आ रहे हैं. इसे पैन-इंडिया हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था.
बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर
100 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार हुई ये फिल्म दो हफ्ते में मात्र 20.33 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर पाई थी. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 27.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर 'नागबंधम' डिजास्टर साबित हुई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.