---विज्ञापन---
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की वो फिल्में जो ओटीटी पर आज भी मचा रही हैं धमाल
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Romentic Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं. दरअसल, एक बार फिर से रश्मिका और विजय की शादी को लेकर एक खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रश्मिका और विजय 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करने वाले हैं. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें रश्मिका और विजय ने पहली बार साथ काम किया था.

आपको ये जानकर बहुत ही खुशी होगी कि ये फिल्म आज भी ओटीटी पर धूम मचा रही है. इसी फिल्म में रश्मिका और विजय की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया.
हम रश्मिका और विजय की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'गीता गोविंदम्' है, जिसने पहले बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, इसके बाद फिल्म को हिंदी में ओटीटी पर रिलीज किया गया.
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी की शुरुआत गोविंद (विजय) से होती है, जो अपने लिए एक ऐसी जीवन साथी ढूंढ रहा है जिसके साथ वो अपनी जिंदगी खुशी-खुशी बिताए.
इसी बीच गोविंद की मुलाकात गीता से होती है. गोविंद को गीता से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है. इसलिए वो उसे इंप्रेस करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. लेकिन आखिर में सब आखिर में खराब हो जाता है.
गोविंद की एक गलती की वजह से गीता उसे ठरकी और छिछोरा लड़का समझ लेती है, लेकिन दोनों की किस्मत फिर से आगे जाकर जुड़ जाती है.
2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म को आप Jiohotstar और Zee5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में हिंदी डब के साथ देख सकते हैं. इस मूवी को IMDb पर 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.