Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

YouTube पर छाए ये 5 पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा, हर एपिसोड पर है करोड़ों व्यूज

Most Trending Pakistani Romantic Dramas on YouTube: जब से भारत में ओटीटी का क्रेज बढ़ा है, तब से मनोरंजन की सरहदे भी मिटने सी लगी है. दरअसल, ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पिछले कुछ सालों से भारत में पाकिस्तानी ड्रामों की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. पाकिस्तान ड्रामों का क्रेज अब सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहा, भारत और मिडिल ईस्ट में भी इसे काफी पसंद किया जाता है. पाकिस्तान के इन ड्रामों को ग्लोबल पहचान दिलाने में यूट्यूब ने अहम भूमिका निभाई है. आज हम आपको यूट्यूब के ट्रेंडिंग पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में बताने वाले हैं.

Meri Zindagi Hai Tu

हनिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का ये रोमांटिक ड्रामा साल 2026 का सुपरहिट पाकिस्तानी ड्रामा है. फैंस इस ड्रामे के एक-एक एपिसोड बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. यूट्यूब पर इस पाकिस्तानी ड्रामा के हर एपिसोड को एवरेज 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल रहे हैं. इसकी कहानी, एक्टर्स की केमिस्ट्री और इमोशनल एंगल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

---Advertisement---

Sher

दानिश तैमूर और सारा खान का इस ड्रामा पर कई फैंस अपना दिल हार चुके हैं. ड्रामा ‘Sher’ को भी 2026 का सबसे बड़ा हिट माना जा रहा है. ये शो YouTube पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. इसके हर एपिसोड को लगभग 40 से 45 मिलियन व्यूज़ मिल रहे हैं.

Sanwal Yaar Piya

फिरोज खान, दुर-ए-फिशन सलीम और अहमद अली अकबर का ये लव ट्राय एंगल ड्रामा भी 2026 का सबसे पसंदीदा ड्रामा है. इस ड्रामे ने तो यूट्यूब के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'सांवले यार पिया' 1 बिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो चुका है. इसके हर एक एपिसोड पर व्यूज लगभग 25 से 30 मिलियन के बीच हैं.

---Advertisement---

Shaidai

सहर हाशमी और फिरोज खान का ये रोमांटिक ड्रामा यूट्यूब पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पाकिस्तानी ड्रामा ‘Shaidai’ के हर एक एपिसोड पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं. यह शो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है.

Ghulam Basha Sundari

इमरान अशरफ, हिना अफरीदी, जावियर नौमान स्टारर 'Ghulam Basha Sundari' एक पॉपुलर पाकिस्तानी फैमिली ड्रामा है. इस शो ने धीरे-धीरे दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है. इसके हर एक एपिसोड लगभग 10 मिलियन व्यूज मिलते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola