---विज्ञापन---
‘गोविंदा जैसा…’ शादी के 40 साल बाद सुनीता आहूजा ने जताया अफसोस, बोलीं- ‘मैं उस समय…’
Sunita Ahuja Expresses Regret For Govinda: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले एक साल से सुर्खियों में बने हुए हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता हमेशा अपने बेबाक बयान और गोविंदा के सीक्रेट्स खोलने को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. हाल ही में सुनीता ने वैवाहिक जीवन एक बड़ी बात कही है.
हाल ही में अभिषेक व्यास इनसाइट्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की है. सुनीता ने कहा कि 'गोविंदा एक बेटे और पिता के रूप में तो एक्सिलेंट हैं, लेकिन वो एक पति के रूप में असफल हैं.'
इस दौरान सुनीता ने गोविंदा की फीमेल फैन फॉलोइंग को लेकर जलन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'जब आपको अपने पति पर भरोसा होता है... अगर कोई हीरो हो और आप उसके अफेयर के बारे में सुनें, तो उस समय यह (गोविंदा) ठीक हुआ करता था. मैं आज की बात नहीं कर रही हूं.'
सुनीता ने आगे कहा, 'गॉसिप करने वाले लोग सोशल मीडिया पर यही सब बेकार की बातें करते हैं. हमें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, हमें देखना चाहिए कि हमारे घर में क्या चल रहा है. जब तक गोविंदा की मां के जीवित थी, वो बहुत अच्छे थे. उनके बाद भी वह अच्छे ही रहे हैं.'
सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मैं फिर से कहूंगी. गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं. लेकिन एक पति के रूप में मैं क्या चाहती हूं? मुझे पार्टी में जाना, डिनर पर जाना, और छुट्टियां मनाना बहुत पसंद है, लेकिन वह अपने परिवार का खर्च चलाने में इतने व्यस्त हो गए कि उन्होंने कभी इसका आनंद ही नहीं लिया.
सुनीता ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'अब वो 60 साल के हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने लिए जीना ही नहीं सीखा. आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, आपने जीवन में क्या देखा है? कुछ नहीं. मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं. लेकिन अब पछताने का कोई मतलब नहीं, अब उन्हें छोड़ नहीं सकती. 40 साल हो गए हैं, इसके बारे में सोचना भी गुनाह होगा.'