---विज्ञापन---
‘वह देशद्रोही है…’ ध्रुव राठी को लेकर ये क्या बोल गए Orry? यूट्यूबर की वीडियो को बताया टॉर्चर
Orry Calls Dhruv Rathee Anti-national: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर अपने बेबाक और विवादित बयानों के कारण खबरों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से ध्रुव राठी सर्खियों में हैं. दरअसल, फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने ध्रुव राठी के साथ अपने एक पुराने विवाद को फिर से छेड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ध्रुव राठी को देशद्रोही भी कहा. इसके अलावा, ओरी ने ये भी कहा कि ध्रुव सिर्फ उन्हीं मुद्दों पर बात करते हैं जो उनकी सोच से मेल खाते और उनके फायदेमंद हो. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
मैं उसे पसंद नहीं...
केके क्रिएटर पॉडकास्ट पर पहुंचे ओरी ने ध्रुव राठी को लेकर काफी कहा है. ध्रुव राठी पर बात करते हुए ओरी ने कहा, 'मैं उन्हें (ध्रुव राठी) पसंद नहीं करता, क्योंकि उन्होंने मुझे अपने वीडियो के थंबनेल पर इस्तेमाल किया था. जिसकी वजह से मैंने उनके वीडियो को देखा और फिर मैंने सिर्फ दो सेकंड उसे बंद कर दिया.
उनका वीडियो मेरे लिए टॉर्चर...
ओरी ने आगे कहा, 'आपने (ध्रुव राठी) मुझे क्लिकबेट के तौर पर इस्तेमाल किया और मुझे 20 मिनट का वीडियो देखने के लिए उकसाया, जो मेरे बारे में था ही नहीं. उनका ये वीडियो मेरे लिए टॉर्चर था.'
कोई मतलब नहीं...
ओरी ने आगे कहा, 'ध्रुव अपने वीडियो में सिर्फ एकतरफा कहानी पेश करता है. वह देशद्रोही है. मुझे लगता है कि वह अपने फायदे के अनुसार मुद्दों को उठाता है. मुझे ठीक से नहीं पता कि उसके मुद्दे क्या होते हैं क्योंकि मैं सब कुछ फॉलो नहीं करता. लेकिन वह कुछ अजीबोगरीब बातें कह देता है जिनका कोई मतलब नहीं होता.'
ओरी ने आगे क्या कहा?
ओरी ने आगे कहा, 'वहीं, जब उसे किसी मुद्दे पर बात करनी चाहिए, तो वह उस मुद्दे पर बात ही नहीं करता है. मुझे वह आदमी बिल्कुल पसंद नहीं है. या तो आप बुरे दिखते हैं, या आपकी सोच घटिया लगती है. उसकी वीडियो भी सारी की सारी घटिया होती है.'