---विज्ञापन---
Netflix New Releases: अक्षय खन्ना की Ikka से लेकर राम चरण की Peddi तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेमेंट का मेला
Netflix New Releases: ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी मजेदार और एंटरटेनिंग होने वाला है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस बार नेटफ्लिक्स पर कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी, सस्पेंस और स्पोर्ट्स ड्रामा तक की दिल को छू लेने वाली फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं. चलिए एक नजर इस हफ्ते की नेटफ्लिक्स रिलीज पर डालते हैं.
Ikka
अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म 'इक्का' एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसके साथ सनी देओल अपना ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी एक बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर हत्या की कोशिश का आरोप है. 10 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के अलावा तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और शिशिर शर्मा भी अहम किरदार में हैं.
Peddi
राम चरण और जाह्नवी कपूर की सुपरहिट फिल्म 'पेड्डी' एक पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म की कहानी राम चरण के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. नेटफ्लिक्स पर 9 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा.
I'm Not Afraid
'आई एम नॉट अफ्रेड' एक एडवेंचर थ्रिलर सीरीज है, जो निकोलो अम्मानिटी की फेमस नोवेल पर आधारित है. इसकी कहानी 10 साल के मिगुएल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुनसान घर के पास एक गड्ढे में फंसे एक मिस्टिरियस लड़के को खोजता है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को रिलीज हुई है.
Sing Geetham
तेलुगु स्टार अहिल्या बामरू और शालिनी की फिल्म 'सिंग गीतम' एक म्यूजिकल फैंटेसी ड्रामा है. इसकी कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सभी लोग अभिशाप के कारण सिर्फ गाना गाते हुए बात कर पाते हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को हो चुकी है.
Pati Patni Aur Woh 2
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' भी इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म का सिनेमाघरों में रिलीज के 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्रीमियर हो रहा है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.