Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

हलक में सांसे अटका देंगी Netflix की ये 5 भूतिया फिल्में, हर एक सीन में खड़े होंगे रोंगटे

---विज्ञापन---

Netflix Most 5 Horror Movies: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी हो या थिएटर, किसी पर्दे पर हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो हमारे पास आपके लिए एक फिल्मी सरप्राइज लिस्ट है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बेहतरीन और लाजवाब हॉरर फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों की कहानी और डराने वाला हर एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा. मजेदार बात यह है कि ये सभी फिल्में आपको Netflix पर आसानी से मिल जाएंगी.

Under Paris

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'अंडर पेरिस' एक फ्रांसीसी एक्शन-हॉरर ट्रेजेडी फिल्म है. इसकी कहानी एक मरीन रिसर्चर के आसपास घूमती है, जो ग्रेट पैसिफिक गार्बेज पैच के पास अपनी टीम के साथ शॉर्टफिन माको शार्क 'लिलिथ' की तलाश करती है. इसी दौरान समुद्र में एक बड़ी सी शार्क आ जाती है. इस फिल्म में बेरेनिस बेजो, नसीम लयेस, लीया लेविआंट और ऐनी मारिविन लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Sumala

साल 2024 में आई ये फिल्म एक इंडोनेशियाई सुपरनेचुरल थ्रिलर हॉरर है. ये फिल्म और ज्यादा भयानक तब लगती है जब ये पता चलता है कि ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है. रिजाल मंटोवानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में लूना माया, डेरियस सिनाथ्रिया और मकायला रोज लीड रोल में हैं.

The 8th Night

साल 2021 में रिलीज हुई ये फिल्म साउथ कोरिया की सुपरनेचुरल हॉरर मूवी है. इसकी कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भूत भगाने का काम करता है. किम ताए-ह्योंग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ली सुंग-मिन, पार्क हे-जून, किम यू-जंग और नाम दा-रेउम लीड रोल में है.

---Advertisement---

Bulbul

अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा के क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक पीरियड हॉरर मूवी है. जिसकी कहानी बुलबुल नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बाल विवाह होता है. फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाओली डैम और राहुल बोस मुख्य भूमिका में हैं.

Shaitaan

साल 2024 की यह सुपरहिट फिल्म एक सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर है. इसकी कहानी एक परिवार और एक तांत्रिक के इर्द-गिर्द घूमती है. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला अहम किरदार में है.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 12:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola