Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर बवाल मचा रही ये 9 महीने पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर भी रचा था इतिहास

---विज्ञापन---

साल 2025 के अंत में आई फिल्म ने अपने बजट से 200-250 गुना ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 2000% का प्रॉफिट कमाया. इस फिल्म को पूरे देशभर में क्रिटीक्स और दर्शकों ने सराहा. ना कोई ग्लैमर, ना कोई मसाला, ये एक बहुत ही कम बजट में तैयार एक एक रीजनल फिल्म थी. फिल्म 9 महीने पहले अपनी रीजनल भाषा और 7 महीने पहले हिंदी में रिलीज हुई और अब ओटीटी पर भी छाई हुई है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

रिक्शा वाले को होते हैं भगवान के दर्शन

ये एक शानदार पौराणिक फिल्म है, जिसकी कहानी एक रिक्शा चलाने वाले के ईर्द-गिर्द घूमती है. रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति जल्दी पैसे कमाना चाहता है और उसी की जद्दोजहद में दूर-दराज के फार्महाउस में फंस जाता है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

अकेलेपन में उस व्यक्ति को भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदलने लगती है. जीवन में भगवान के दर्शन से वो व्यक्ति मुक्ति, आत्म-सुधार और अपने अतीत के पछतावे का सामना करने की एक ऐसी यात्रा पर निकल पड़ता है जो उसे पूरी तरह बदल देती है.

कौसनी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म ‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ (Laalo: Krishna Sada Sahaayate) की, जो एक गुजराती भाषा की भक्ति ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को अंकित सखिया ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रीवा राछ, श्रुहद गोस्वामी और करण जोशी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

9 महीने से ओटीटी पर तहलका

ये फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में गुजराती भाषा में रिलीज हुई थी. इसके बाद 9 जनवरी 2026 को को इसे हिंदी डब वर्जन में रिलीज किया गया. थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म ने 6 मार्च को ओटीटी पर दस्तक दी और 9 महीने बाद भी फिल्म ओटीटी पर गदर काट कर रही है.

50 के बजट में कमाए 120 करोड़

‘लालो- कृष्ण सदा सहायते’ का बजट केवल 50 लाख था और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 120 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर इस फिल्म ने गदर मचाया. ये फिल्म इस वक्त Sony Liv पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Jul 18, 2026 08:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola