Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 साल बाद टूटा पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस का रिश्ता, ब्रेकअप की खबर हुई वायरल

---विज्ञापन---

Popular Stars Breakup After 4 Years Relationship: साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, साउथ कोरिया के पॉपुलर कपल ली जोंग सुक और आईयू (Lee Jong Suk and IU) का ब्रेकअप हो गया है. ली जोंग सुक और आईयू पिछले 4 साल से पब्लिकली रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब ये लवबर्ड्स अलग हो गए हैं. कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए खबर किसी शॉक से कम नहीं है. ली जोंग सुक और आईयू के ब्रेकअप की खबर को दोनों एक्टर्स की एजेंसियों ने कंफर्म किया है. इस न्यूज के सामने के बाद से दोनों एक्टर्स के फैंस पर अपना दुख जता रहे हैं.

ब्रेकअप की खबर कंफर्म

आईयू और ली जोंग सुक की एजेंसियों एक बयान जारी करते हुए 10 जुलाई को इन दोनों एक्टर्स के ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया है. एजेंसी ने अपने बयान में बताया कि आईयू और ली जोंग सुक का ये ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है.

---Advertisement---

क्या है ब्रेकअप की वजह?

एजेंसी ने आगे बताया कि इन दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का फैसला किया है. हालांकि, एजेंसी के इस बयान में आईयू और ली जोंग सुक के ब्रेकअप का कोई साफ कारण नहीं बताया गया है. कुछ ही समय में इस ब्रेकअप की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई.

आईयू और ली जोंग सुक का रिश्ता

के-पॉप आइडल से एक्ट्रेस बनी आईयू और 'बिग माउथ' के स्टार ली जोंग सुक ने सालों की दोस्ती के बाद साल 2022 के आखिर में अपने रिश्ते को कंर्फम किया था. अपने रिश्ते को कंर्फम करने से ही इन दोनों स्टार ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा और अपने करियर पर ध्यान दिया. हालांकि, इसके बाद भी लोगों के बीच उनके रिश्ते को लेकर दिलचस्पी बनी रही.

---Advertisement---

फैंस हुए हैरान

आईयू और ली जोंग सुक के ब्रेकअप की खबर को सुनने के बाद फैंस ने हैरानी और दुख दोनों व्यक्त किया. बता दें कि आईयू और ली जोंग सुक इन दिनों बड़े प्रोजेक्ट्स के काम में बिजी हैं, जहां आईयू फिलहाल एक नए एल्बम और अपकमिंग कॉन्सर्ट की तैयारी कर रही हैं, वहीं ली जोंग सुक अपने मोस्ट अवेटेड ड्रामा 'द रिमैरिड एम्प्रेस' के रिलीज की तैयारियां कर रहे हैं.

First published on: Jul 10, 2026 08:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola