Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगती दिखी 90’s की ये सुपर मॉडल, एक फैसले ने बर्बाद किया पूरा करियर

---विज्ञापन---

90s Supermodel Tragic Life Story: फिल्मों और फैशन की दुनिया जितनी बाहर से खूबसूरत और चमकदार दिखती है, अंदर से उतनी ही ज्यादा परेशान करने वाली है. इस इंडस्ट्री में शामिल होने वाले हर एक शख्स की कहानी में सालों की स्ट्रगल और अकेलापन भरा हुआ है. आज हम आपको एक ऐसी हस्ती के बारे में बताने वाले हैं, जो 90's की सुपर मॉडल थीं. लेकिन उनके एक फैसले ने उनके करियर और पूरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया. चलिए आपको इस सुपर मॉडल के बारे में बताते हैं.

90 के दशक की सुपर मॉडल

बता दें कि ये दिल दहला देने वाली कहानी किसी कौर नहीं, बल्कि एक्स सुपरमॉडल गीतांजलि नागपाल की है. सुष्मिता सेन समेत कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ रैंप वॉक करने वाली गीतांजलि 90 के दशक की मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा थीं.

---Advertisement---

कौन थीं गीतांजलि नागपाल?

गीतांजलि नागपाल हरियाणा के हिसार की रहने वाली थीं. उनके पिता नेवी ऑफिसर थे. उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. कुछ ही समय में वो एक पॉपुलर रैंप मॉडल बन गईं.

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी

अपने करियर के चरम पर पहुंची गीतांजलि को एक जर्मन व्यक्ति से प्यार हो गया. खबरों के अनुसार, गीतांजलि ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर उस जर्मन व्यक्ति से शादी करने का फैसला किया. बाद में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम आर्थर है. लेकिन, उनकी यह शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई.

---Advertisement---

ऐसे दिल्ली पहुंचीं गीतांजलि

बताया जाता है कि तलाक के बाद उनका बेटा जर्मनी में अपने पिता के साथ रहने लगा. इसके बाद गीतांजलि भारत लौट आईं. भारत आने के बाद गीतांजलि गोवा गईं, जहां उनकी मुलाकात एक ब्रिटिश व्यक्ति से हुई. कुछ ही समय में उनका रिश्ता गहरा हो गया. जिसके बाद में वो उस व्यक्ति के साथ दिल्ली में रहने लगी.

सड़कों पर भीख मांगते दिखीं गीतांजलि

इसके साल 2007 में गीतांजलि नागपाल को दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए देखा गया. इस घटना ने सबको चौंका दिया; लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि गीतांजलि इतनी दर्दनाक स्थिति में पहुंच गई. उनकी कहानी ने फैशन जगत को झकझोर दिया. दिल्ली महिला आयोग की मदद से उनका इलाज हुआ. फिर साल 2008 में खबरें आईं कि गीतांजलि ठीक हो गई हैं और फिर से नॉर्मल लाइफ जीना चाहती थी. हालांकि, अभी वो कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है.  

---Advertisement---
First published on: Jun 11, 2026 05:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola