Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आखिर Lionel Messi पर क्यों भड़की टीवी एक्ट्रेस गौहर खान? बोलीं- ‘सबसे घटिया किस्म का…’

---विज्ञापन---

Gauahar Khan Slams Lionel Messi: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. अपने तीखे और साफ जवाब के लिए मशहूर गौहर खान इस बार भी अपने एक बयान की वजह से खबरों में आ गई हैं. इस बार गौहर खान के तीखे शब्दों का वार अर्जेंटीना के फेमस फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर हुआ. दरअसल, गौहर खान ने फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में मिस्र पर अर्जेंटीना की 3-2 की रोमांचक जीत पर फॉरवर्ड लियोनेल मेस्सी की कड़े शब्दों में आलोचना की. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा.

गौहर ने शेयर किया वीडियो

गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मैच के दौरान चोट लगने के बाद मेस्सी को अपना मुंह ढंकते हुए दिखाया गया है. वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने इसे फुटबॉल इतिहास का सबसे दुखद पल बताया है. उन्होंने अर्जेंटीना की मिस्र पर जीत और मेस्सी की वजह से मुंह पर चोट लगने का एक्टिंग करने के सीन का जिक्र किया.

---Advertisement---

सबसे घटिया किस्म का...

गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन दिया. जिसमें उन्होंने लियोनेल मेस्सी को लूजर बताते हुए लिखा, 'कितना बेकार आदमी है, मेस्सी नहीं. सबसे घटिया किस्म का एक्टर.

आखिर क्या है मामला?

दरअसल, इस मैच के आखिर में हुए उलटफेर से पहले ऐसा लग रहा था कि जैसे मिस्र ये टूर्नामेंट के सबसे बड़े नॉकआउट उलटफेरों में से एक को अंजाम देने के करीब पहुंच गया है, लेकिन फैसले ने सभी का दिमाग खिला दिया. वहीं, इस मैच ने सोशल मीडिया पर रेफरी के फैसलों पर भी बहस छेड़ दी. इसके अलावा, मिस्र के फॉरवर्ड मुस्तफा जिको ने मैच हारने के बाद रेफरी पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया.

---Advertisement---

कुशाल टंडन वाला विवाद

बता दें कि, हाल ही में गौहर खान अपने एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन और पति जैद दरबार के बीच हुई एक बातचीत की वजह से चर्चा में आई थीं, जहां कुशाल ने उनके नाम पर एक मजाक किया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया गया.  

First published on: Jul 08, 2026 11:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola