---विज्ञापन---
Friday Releases: कल के लिए हो जाइए तैयार, फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में आ रहीं ये 5 शानदार फिल्में
Friday Releases: मनोरंजन के लिहाज से कल यानी 10 जुलाई शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है. इस शुक्रवार को सिनेमाघरों के लेकर ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं यानी आपका फुल एंटरटेनमेंट. चलिए अब फटाफट पूरी लिस्ट देखते हैं. जानते हैं कौनसी फिल्में और सीरीज आ रही हैं.
इक्का (Ikka)
सनी देओल और अक्षय खन्ना की इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. 'इक्का' मूवी में सनी देओल एक वकील के किरदार में हैं, जिन्हें बिजनेसमैन फिल्म में अक्षय खन्ना का केस लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है. ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
धमाल 4 (Dhamaal 4)
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ एक बार फिर से कॉमेडी की दुनिया में धमाल मचाने आ रही है. 'धमाल 4' कल यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है. इंदर कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा जैसे सितारे शामिल हैं.
पति-पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do)
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो-दो' का ओटीटी पर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली फैंस का ये इंतजार ख़त्म हुआ. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म भी 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
बाल्टी (Balti)
मलयालम एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'बाल्टी' साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म 10 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. मूवी में शेन निगम और शांतनु भाग्यराज ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म को आप साउथ भाषाओं सहित हिंदी में भी देख सकते हैं.
परिमाला एंड कंपनी (Parimala and Co)
5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तमिल ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में जयराम और उर्वशी लीड रोल में हैं. फिल्म 10 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.