---विज्ञापन---
42 साल की फेमस इन्फ्लुएंसर का निधन, पति ने पहले पत्नी को मारा फिर ली खुद की जान, जानें पूरा मामला
Famous Influencer Murder: सोशल मीडिया की इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली दुखद खबर सामने आई है. यहां एक फेमस इन्फ्लुएंसर के पति ने उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद की भी जान ले ली. इस मामले ने पूरा इलाके में दहशत फैला दी हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के नंगनल्लूर की रहने वाली एक फेमस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को उसके पति के 10 बड़े पति ने जान से मार डाला. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद का भी मार डाला.
खबरों के अनुसार, इन्फ्लुएंसर का छोटा बेटा जब घर में आया तो उसने घर में अपने मम्मी-पापा को घर में मृत पाया, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नागलक्ष्मी (42) और सुब्रमणियन (52) के रूप में हुई है. सुब्रमणियन एक बिजनेसमैन थे और नागलक्ष्मी एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर थी जिसके 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे. इसके अलावा, वो नंगनल्लूर और अन्ना नगर में श्री साई सिल्क नाम से साड़ी की दुकान चलाती थी.
नागलक्ष्मी के इंस्टाग्राम पर ज्यादा पोस्ट पर उनकी साड़ियों को बढ़ावा देने और साड़ी पहनने के टिप्स देने वाले वीडियो और रील हैं. इसके अलावा, उनकी कुछ वीडियो में उनके निजी जीवन की झलक भी देखने को मिलती है.
पुलिस ने बताया कि सुब्रमणियन से उनके दो बेटे थे, उनमें से एक रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा चेन्नई के एक कॉलेज में डेनटिस्ट की पढ़ाई कर रहा है.
पुलिस ने बताया कि सुब्रमणियन दो साल पहले घर छोड़कर चला गया था. कुछ दिनों पहले ही वो चेन्नई लौटा था और अपनी पत्नी से दोबारा मिलना शुरू किया. दोनों फिर साथ रहने लगे, लेकिन फिर से उनके बीच झगड़े शुरू हो गए, जिसका अंत दोनों की मौत के साथ हुआ.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.