---विज्ञापन---
‘उनको परेशानी होगी…’ दिलजीत दोसांझ ने सालों तक क्यों छिपा कर रखा पत्नी-बेटा, एमी विर्क ने खोली सारी पोल
Diljit Dosanjh Secret Wife Son: वर्ल्ड फेमस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि अब दिलजीत दोसांझ अब भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि अब अमेरिकी नागरिक बन गए हैं. इसके अलावा ये भी खबर है कि सिंगर शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
अमेरिकी नागरिक बन गए दिलजीत दोसांझ
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से दिलजीत दोसांझ अमेरिका के सिटीजन बने हुए हैं और तब से अमेरिका के पासपोर्ट पर ही दुनिया भर में ट्रेवल कर रहे हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिलजीत पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम संदीप कौर है, जो एक भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं.
दिलजीत का एक बेटा
दिलजीत दोसांझ पिछले करीब 20 सालों से फिल्मों और गानों के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में कभी कुछ शेयर नहीं किया. 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक आर्टिकल में ये बताया गया था कि दिलजीत का एक बेटा है, जो अपनी मां की तरह ही अमेरिकी-भारतीय नागरिक है.
शादीशुदा हैं दिलजीत
इसके अलावा, साल 2024 के जून में फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क ने एक हिंट दिया था कि दिलजीत शादीशुदा हैं और वह अपने परिवार को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते हैं. उन्होंने भी उनके इस फैसले का सम्मान किया.
एमी विर्क ने किया खुलासा
न्यूज़18 शोशा को दिए इंटरव्यू में एमी विर्क ने कहा, 'आप किसी को रोक नहीं सकते. अगर हम दिलजीत पाजी के नजरिए से देखें, तो यह उनका निजी मामला है. यह उनका परिवार है. जरूर कोई कारण होगा कि वह उन्हें दुनिया के सामने नहीं ला रहे हैं.'
उनको परेशानी होगी...
एमी विर्क ने आगे कहा, 'मेरी भी एक पत्नी और एक बेटी है. मैं भी नहीं चाहता कि वे पब्लिकली सबके सामने आएं. वे भी ऐसा नहीं चाहते होंगे. फिलहाल, वे कहीं भी घूम सकते हैं और किसी को नहीं पता होगा कि वो एमी के परिवार या दिलजीत के परिवार से हैं. अगर लोगों को पता चल गया, तो उनको परेशानी होगी.'