---विज्ञापन---
Zee5 पर रिलीज होते ही 3 दिन में हटी दिलजीत दोसांझ की फिल्म, Satluj पर आया चौंकाने वाला अपडेट
Diljit Dosanjh Film Satluj Removed From Zee5: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. दरअसल, Zee5 पर 3 साल के लंबे विवाद के बाद 3 दिन पहले 'पंजाब 95' का नाम बदल कर रिलीज हुई फिल्म 'सतलुज' को अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. हैरान करने वाली तो ये है कि फिल्म 'सतलुज' को Zee5 से अगले नोटिस तक हटा दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद Zee5 ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. चलिए आपको ये सारा माजरा समझाते हैं.
Zee5 से हटी 'सतलुज'
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को भारत में Zee5 से अगली सूचना तक हटा दिया गया है. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को 3 जुलाई 2026 की शाम को लंबे संघर्ष के बाद Zee5 पर रिलीज किया गया था.
Zee5 ने किया कंफर्म
Zee5 ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह फिल्म, इसके निर्माताओं और इसकी क्रिएटिविटी के विजन के साथ खड़ा है.
'सतलुज' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Zee5 ने अपने बयान में आगे कहा कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भारत में ऑडियंस के लिए इसे वापस लाने के लिए कानूनी तौर पर नए समाधान पर बात कर रहे हैं. बयान में कहा गया, 'सतलुज को रिलीज होने के बाद से ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. हम हर उस ऑडियंस के तहे दिल से आभारी हैं जिन्होंने फिल्म को सब्सक्राइब किया, देखा और उसका सपोर्ट किया.'
मौजूदा स्थिति को देखते हुए...
इसके बाद बयान में आगे कहा गया, 'Zee5 में हम सतलुज और इसके पीछे की सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमारा मानना है कि सशक्त कहानी कहने की प्रेरणा देने, स्थायी प्रभाव छोड़ने और लॉन्ग विजन पर अपनी छाप छोड़ने की क्षमता रखती है. लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म 'सतलुज' भारत में अगली सूचना तक उपलब्ध नहीं होगी. हम फिल्म को जल्द से जल्द अपने ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए हर कानूनी प्रक्रिया के तहत हर संभव कोशिश कर रहे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.