---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 OTT Release: नेटफ्लिक्स पर नहीं… तो किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. भारत के अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई जारी है. इसी फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है.
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का क्रेज इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अगर आप उन लोगों में से हैं, जो मल्टीप्लेक्स में जाकर फिल्म देखने के बजाय इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है.
इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुआ था. लेकिन इसका दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा.
बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों से उतरने के बाद 'धुरंधर 2' जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी, क्योंकि इसकी ऑनलाइन रिलीज के राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं. वहीं, इसके सैटेलाइट टीवी के राइट्स स्टार गोल्ड ने खरीदे हैं.
जियोहॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'धुरंधर 2' के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जो मूल फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स के 85 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है.
हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का कोई ऐलान नहीं किया गया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद मई के आखिरी हफ्ते या जून 2026 के पहले हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.