---विज्ञापन---

Bandar Vs Toxic: ‘बंदर’ की रिलीज डेट आई सामने, Yash से सीधा टक्कर लेंगे बॉबी देओल

Bandar Vs Toxic: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म बंदर की रिलीज डेट सामने आ गई है. दिलचस्प बात ये है कि बॉबी की फिल्म डायरेक्ट यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से टकराने जा रही है. ऐसे में फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

'बंदर' की रिलीज डेट

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद से ही दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हालांकि अब मेकर्स ने इसकी डेट घोषित कर दी है. ये फिल्म इसी साल 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि इससे ठीक एक दिन पहले सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है. यश की फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बॉबी और यश के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा.

---Advertisement---

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर'

बात करें बॉबी देओल की फिल्म बंदर की तो अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म बंदर में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, रिद्धि सेन, राज शेट्टी, नागेश भोसले, जीतेंद्र जोशी, इंदरजीत सुकुमारन, जोजू जॉर्ज भी शामिल हैं.

पहले 2025 में होने वाली थी रिलीज

क्राइम और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म पहले 2025 में ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसे किसी कारण टाल दिया गया था. हालांकि अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट फाइनल कर दी है. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे बॉबी देओल और यश

बॉबी देओल की बंदर से ठीक एक दिन पहले साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज हो रही है. ये एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक'

4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म टॉक्सिक में यश डबल रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय , डैरेल डीसिल्वा, सुदेव नायर, सुरजीत गोपीनाथ, अमित तिवारी जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

First published on: Apr 27, 2026 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.